टीवी के दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। इस शो में सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे के करीब आ गए थे। इस शो से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहे। लोगों का ये मानना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ की मौत के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर ने ऐसी बात कह दी थी कि सभी लोग दंग रह गए थे। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
सिद्धार्थ ने बिग बॉस में एक बार कहा था, 'शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है, मुझे पता है तू मुझे बर्बाद कर रही है. लेकिन फिर भी मैं इसे पीता हूं।' दरअसल, सिद्धार्थ का कहना था कि शहनाज उनसे घर के अंदर लड़ते रहती थी। फिर पूरे वक्त उन्हें मनाना पड़ता था और नहीं मानने पर उनका मूड ऑफ हो जाता था।
सिद्धार्थ शुक्ला की ये बातें सुनकर लोग दंग रह गए थे। कई लोग ये मान बैठे थे कि सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे से काफी प्यार करते थे।
बिग बॉस के बाद हर एक इवेंट में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ नजर आए थे। ऐसी खबरें सामने आई थी कि शहनाज और सिद्धार्थ शादी करने वाले थे।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से शहनाज गिल को तगड़ा झटका लगा था। काफी दिनों तक वो सदमे में चली गई थी। हालांकि बाद में वो सिद्धार्थ की मौत से उबर गई।
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर, 2021 को मुंबई में 40 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ था, जिससे पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था।