गदर 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पहले ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। फिल्म को साल 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच सनी पाजी की फौज में कई एक्टर्स की ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। तो कुछ के नामों पर अभी भी चर्चा हो रही है। यहां इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
सनी देओल के साथ एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट से सजी बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर साल 2026 में रिलीज होने वाली है। अभी फिल्म अपने प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है।
एक बार फिर बॉर्डर 2 में पाकिस्तान की हार तय करने के लिए सनी देओल ने तैयारी शुरू कर दी है। इस हिट फिल्म के सीक्वल के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।
बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ की सनी देओल की बॉर्डर 2 में ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। जिसका टीजर भी मेकर्स ने पहले ही रिलीज कर दिया है। फैंस उनको फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बॉर्डर 2 में विक्की कौशल के नाम को लेकर काफी बातें हो रही हैं, पर अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भी सनी देओल की बटालियन में ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। एक्टर की बॉर्डर 2 में एंट्री से फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी बढ़ गई है।
एक्टर सुनील शेट्टी जिन्हें फिल्म बॉर्डर में काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म के सीक्वल में उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की भी फिल्म बॉर्डर 2 में एंट्री की खबरें सामने आ रही थीं। पर कई रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म से उन्होंने अपना हाथ वापस खींच लिया है।