Top 7 TV Gossips 22 July, 2026: टीवी की दुनिया आज कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। टीवी के बहुत से सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। शिवांगी जोशी से लेकर शोएब इब्राहिम तक चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ काम्या पंजाबी ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लिया है। वहीं सोनम वांगचुक के सपोर्ट में शोएब इब्राहिम ने बड़ी बात कही है। वहीं 'लॉकअप 2' में धीरज धूपर को चिट भेजने के मामले पर विन्नी धूपर ने चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-
'लॉकअप 2' में रितेश देशमुख ने धीरज धूपर को जेलर रूम में बुलाकर बताया था कि उनके परिवार ने सामानों की आड़ में उन्हें चिट भेजने की कोशिश की है, साथ ही गेम समझाना चाहा है। इसपर अब विन्नी धूपर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वीडियो शेयर कहा, "मैसेज में मैंने धीरज से पूछा था कि क्या वो ठीक हैं। अगर वो ठीक नहीं हैं तो उन्हें साइन दें। अगर वो ठीक हैं तो उन्हें अपनी गेम और एक्टिव तरीके से खेलनी चाहिए। इसमें कोई बाहर की जानकारी या रणनीति नहीं थी। ये एक पति के लिए पत्नी की चिंता थी।" एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में आगे कहा कि मैंने एक इमोशनल मिस्टेक की है।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनके हाथ स्टार प्लस का एक शो लगा है। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में एक टास्क के दौरान घड़ी की सुइयों की तुलना अपने एक्स से की थी। इसपर काम्या पंजाबी ने उन्हें लताड़ते हुए कहा, "लड़की, ये इसलिए भी हो सकता है कि तुम ही उसे बार-बार फुटेज के लिए टीवी पर ला रहे हो। उस इंसान को अकेला छोड़ दो और अपनी गेम पर ध्यान दो। वो तुम्हारे सामने नहीं है तो आगे बढ़ो।" बता दें कि शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन को डेट किया था।
शोएब इब्राहिम ने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि वह किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं। इसपर शोएब इब्राहिम ने वीडियो साझा कर कहा, "ना ही मैं किसी पार्टी को सपोर्ट कर रहा हूं और ना ही मुझे किसी पर भरोसा है। क्योंकि कब कौन दो-चार महीने बाद होगा मुझे नहीं पता लेकिन मैं इस कारण को सपोर्ट कर रहा हूं। जो कुछ भी सोनम वांगचुक के साथ हुआ और कल दिल्ली में घटना घटी वो सही नहीं, बिल्कुल गलत है।"
टीवी और भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक साड़ी पहन एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
आरती सिंह हाल ही में पति दीपक चौहान के साथ रामेश्वरम दर्शन करने पहुंची हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी भक्ति में लीन नजर आए।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स कई बड़े कदम उठा रहे हैं। शो में दो सितारों की एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस शगुफ्ता अली और एक्टर आदित्य गुप्ता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कदम रखने के लिए तैयार हैं।