Most Expensive Movies: इन फिल्मों को बनाते-बनाते निकल गया मेकर्स का तेल, 'वाराणसी' पर लगा 1000 करोड़ का दांव

Indian Most Expensive Movies: इंडियन मूवीज अपनी स्टोरी के साथ-साथ बजट को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बजट ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Feb 12 2026, 15:25 IST
इंडिया की सबसे बड़े बजट की फिल्में, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 08

इंडिया की सबसे बड़े बजट की फिल्में, देखें लिस्ट

हर साल कई फिल्में रिलीज होती है जो अलग-अलग वजह से खबरों में बनी रहती हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती है जो अपने बजट की वजह से खबरों में आ जाती हैं। अभी हाल ही में महेश बाबू की फिल्म वाराणसी अपने बजट के चलते चर्चा में बनी हुई है। फिल्म वाराणसी को बनाने में मेकर्स 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अब तक की इंडिया की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्में कौन-कौन सी हैं।

वाराणसी (Varanasi)Image Credit : IMDb02 / 08

वाराणसी (Varanasi)

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी (Varanasi) का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर है। फिल्म वाराणसी के लिए मेकर्स ने 1361 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

​टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups)Image Credit : IMDb03 / 08

​टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups)

दूसरे नंबर पर कियारा आडवाणी और साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) के लिए मेकर्स के 600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

​कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)Image Credit : IMDb04 / 08

​कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)

दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म कल्कि 2898 एडी का बजट 600 करोड़ रुपये रहा था।

आरआरआर (RRR)Image Credit : IMDb05 / 08

आरआरआर (RRR)

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर (RRR) का बजट 550 करोड़ रुपये था। फिल्म आरआरआर लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

  आदिपुरुष (Adipurush)Image Credit : IMDb06 / 08

आदिपुरुष (Adipurush)

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। फिल्म आदिपुरुष का बजट लगभग 700 करोड़ रुपये था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule)Image Credit : IMDb07 / 08

पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule)

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) का बजट लगभग 600 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म पुष्पा 2 लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

फिल्म 2.0Image Credit : IMDb08 / 08

फिल्म 2.0

अक्षय कुमार और रजनीकांत की लीड रोल वाली फिल्म 2.0 लिस्ट में छठे स्थान पर है। फिल्म 2.0 के लिए मेकर्स ने लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!