US-Israel-Iran War: अजित से लेकर ईशा गुप्ता सहित दुबई में फंसे हैं ये 8 भारतीय सेलेब्रिटीज, देखें लिस्ट

US-Israel-Iran War: साउथ सुपरस्टार अजित से लेकर ईशा गुप्ता सहित अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही वॉर की वजह से कई इंडियन सेलेब्स दुबई में फंसे हुए हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 2 2026, 10:22 IST
दुबई में फंसे हैं ये इंडियन सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 09

दुबई में फंसे हैं ये इंडियन सेलेब्स...

US-Israel-Iran War: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पूरी दुनिया में चिंता का विषय बन गया है। मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई भारतीय दुबई में फंस गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई इंडियन सेलेब्स भी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण दुबई में फंस गए है। तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से सेलेब्स हैं, जो मध्य पूर्व में हवाई सेवाएं बंद होने के बाद दुबई में फंसे हुए हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

सुभाषश्री गांगुलीImage Credit : Instagram02 / 09

सुभाषश्री गांगुली

बंगाली एक्ट्रेस सुभाषश्री गांगुली और उनका बेटा भी दुबई में फंसे हुए हैं। उनके पति राज चक्रवर्ती ने फैन्स को बताया कि वे दोनों वहां सुरक्षित हैं। हालांकि मिडिल ईस्ट में सिचुएशन खराब होती जा रही है।

कीथ सेक्वेरा और रोशेल रावImage Credit : Instagram03 / 09

कीथ सेक्वेरा और रोशेल राव

'बिग बॉस 9' के कंटेस्टेंट रहे कीथ सेक्वेरा और रोशेल राव भी अपनी बेटी के साथ दुबई में फंस हुए हैं। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वे सुरक्षित हैं। कपल ने लोगों की देखभाल करने के लिए यूएई के अधिकारियों की तारीफ भी की।

विष्णु मंचूImage Credit : Instagram04 / 09

विष्णु मंचू

साउथ एक्टर विष्णु मंचू भी दुबई में फंसे हुए हैं।अभिनेता ने वहां से जल्द से जल्द निकलने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वो सुरक्षित हैं।

सोनल चौहानImage Credit : Instagram05 / 09

सोनल चौहान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया कि वो अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच हुई वॉर की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें निकालने की अपील भी की। फिलहाल वह सुरक्षित हैं।

रोहन गंडोत्राImage Credit : Instagram06 / 09

रोहन गंडोत्रा

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रोहन गंडोत्रा दुबई में फंसे हुए हैं। रोहन सोशल मीडिया के माध्यम से वहां की स्थिति के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

एरिका फर्नांडीसImage Credit : Instagram07 / 09

एरिका फर्नांडीस

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस साल 2023 में दुबई चली गई थीं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बाद फैन्स एरिका की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक्ट्रेस ने एक पोर्टल को बताया कि वो सुरक्षित हैं लेकिन दुबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

अजित कुमारImage Credit : Instagram08 / 09

अजित कुमार

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजित कुमार बीते कई दिनों से दुबई में फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर अजित के फंसे होने की खबर इंटरनेट पर फैन्स के बीच फैलने के बाद फैन्स तमिल सुपरस्टार को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनके मैनेजर ने जूम को बताया कि अजित दुबई में सेफ हैं।

ईशा गुप्ताImage Credit : Instagram09 / 09

ईशा गुप्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने फैन्स को बताया कि वो दुबई में फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वो भारतीयों को सुरक्षित निकालें। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट भी शेयर किया। ईशा गुप्ता ने बताया कि यूएई सरकार सभी फंसे हुए लोगों की देखभाल कर रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!