ईश्वर और धर्म में रत्ती भर विश्वास नहीं रखते ये सितारे, खुद को गर्व से बताते हैं नास्तिक

These Stars Do Not Believe In God: टीवी और बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो धर्म और ईश्वर में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखते। इस लिस्ट में जॉन अब्राहम से लेकर उर्फी जावेद तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 2 2026, 14:28 IST
खुद को नास्तिक बताते हैं ये सितारेImage Credit : Star's Instagram01 / 08

खुद को नास्तिक बताते हैं ये सितारे

These Stars Do Not Believe In God: ईश्वर और धर्म इंसान की जिंदगी का बहुत अहम पहलू माना जाता है। लेकिन हमारे बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें किसी भी धर्म और ईश्वर में जरा भी विश्वास नहीं है। इन सितारों ने कई बार बहुत गर्व से खुद को नास्तिक भी बताया है। इस लिस्ट में उर्फी जावेद से लेकर जॉन अब्राहम तक का नाम शामिल है। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में शामिल एक स्टार तो ऐसा भी है, जिसने समाज में भगवान की भूमिका पर ही सवाल खड़ा कर दिया था। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)Image Credit : Star's Instagram02 / 08

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)

​पिता जावेद अख्तर की तरह ही फरहान अख्तर को भी धर्म और ईश्वर में कोई विश्वास नहीं है। यहां तक कि अपनी बेटी के जन्म के वक्त भी उन्होंने फॉर्म में धर्म वाले स्थान पर 'नॉट एप्लिकेबल' लिख दिया था।​

कमल हासन (Kamal Haasan)Image Credit : Star's Instagram03 / 08

कमल हासन (Kamal Haasan)

​साउथ के सुपरस्टार कमल हासन को भी ईश्वर और धर्मों में विश्वास नहीं है। बहुत बार वह समाज में धर्म की भूमिका पर भी सवाल कर चुके हैं। कमल हासन को कई बार इस बर्ताव के लिए ट्रोल भी किया गया है।​

राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal)Image Credit : Star's Instagram04 / 08

राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal)

​टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल ने बहुत बार साफ किया है कि वह एक नास्तिक हैं। राजीव खंडेलवाल का कहना है कि वह रीति-रिवाजों और धार्मिक स्थलों पर जाने में जरा भी विश्वास नहीं रखते।​

जॉन अब्राहम (John Abraham)Image Credit : Star's Instagram05 / 08

जॉन अब्राहम (John Abraham)

​बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने बहुत बार इंटरव्यू में खुद को नास्तिक बताया है। एक्टर का कहना है कि उनका विश्वास इंसानियत पर ज्यादा है।​

उर्फी जावेद (Urfi Javed)Image Credit : Star's Instagram06 / 08

उर्फी जावेद (Urfi Javed)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद का परिवार भले ही मुस्लिम है, लेकिन एक्ट्रेस धर्म में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने बहुत बार साफ किया है कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं और सालों पहले ही नास्तिक बन चुकी हैं।​

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)Image Credit : Star's Instagram07 / 08

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)

​बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुराग कश्यप को उनके बेबाकपन के लिए खूब जाना जाता है। अनुराग कश्यप ने बताया था कि उन्हें ईश्वर में विश्वास नहीं है। साथ ही अनुराग कश्यप ने बहुत बार खुद को नास्तिक भी कहा है।​

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)Image Credit : Star's Instagram08 / 08

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

​फातिमा सना शेख बेशक से मुस्लिम परिवार से आती हैं, लेकिन एक्ट्रेस धर्म में बिल्कुल विश्वास नहीं रखतीं। उनका कहना है कि वह नास्तिक हैं और कर्मों में भरोसा करती हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!