ठन-ठन गोपाल बन मुंबई आए थे ये सितारे, आज करोड़ों छापकर सपनों की महानगरी पर कर रहे हैं राज

These TV Stars Struggle Hard In Mumbai: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो सपनों की महानगरी मुंबई में खाली हाथ आए थे। लेकिन अब वे करोड़पति बनकर यहां राज कर रहे हैं। इस लिस्ट में उर्फी जावेद से लेकर शरद केल्कर तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Sep 12 2024, 13:06 IST
खाली हाथ मुंबई आए ये सितारे आज बन चुके हैं करोड़पतिImage Credit : Instagram01 / 10

खाली हाथ मुंबई आए ये सितारे आज बन चुके हैं करोड़पति

These TV Stars Struggle Hard In Mumbai: टीवी और बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में जिन भी सितारों ने मुकाम हासिल किया है, सबने कड़ी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। लेकिन फर्क बस इतना सा है कि कोई समृद्ध परिवार से यहां आया था तो किसी को खाली हाथ मुंबई अपना करियर बनाने आना पड़ा था। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन लोगों से मिलवाएंगे, जो खाली हाथ मुंबई आए थे। लेकिन अब करोड़पति बन चुके हैं। इस लिस्ट में उर्फी जावेद से लेकर आसिम रियाज तक का नाम शामिल है।

शरद केल्कर (Sharad Kelkar)Image Credit : Instagram02 / 10

शरद केल्कर (Sharad Kelkar)

​शरद केल्कर ने रुबीना दिलैक संग पॉडकास्ट में बताया कि जब वह मुंबई आए थे तो उनके पास पैसे नहीं होते थे। लेकिन आज शरद न केवल टीवी बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा बन चुके हैं।​

आसिम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram03 / 10

आसिम रियाज (Asim Riaz)

​आसिम रियाज को भी करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। आसिम रियाज को शुरुआत में केवल साइड रोल ही हासिल होते थे। इसके अलावा एक्टर मॉडलिंग कर अपना काम चलाते थे।​

अली गोनी (Aly Goni)Image Credit : Instagram04 / 10

अली गोनी (Aly Goni)

​टीवी एक्टर अली गोनी आज इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। उनका अपना एक बिजनेस भी है। लेकिन शुरुआती दिनों में अली गोनी को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि वह काम के चक्कर में कई बार बेहोश भी हो जाते थे।​

उर्फी जावेद (Urfi Javed)Image Credit : Instagram05 / 10

उर्फी जावेद (Urfi Javed)

​उर्फी जावेद घर से भागकर मुंबई आई थीं। ऐसे में मुंबई में उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके हाथ जो शो लगता, वो या तो बंद हो जाता या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता। लेकिन आज उर्फी जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं।​

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)Image Credit : Instagram06 / 10

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)

​कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी मुंबई में काफी संघर्ष किया है। लेकिन आज वह एक-एक एपिसोड से करोड़ों रुपये छाप रहे हैं। कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं।​

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)Image Credit : Instagram07 / 10

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)

​कॉमेडियन और एक्टर सुनिल ग्रोवर को भी मुंबई आने के बाद कई मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं। सुनिल ग्रोवर ने बताया था कि शुरुआती दिनों में तो वह केवल 500 रुपये महीना कमाते थे। एक शो से उन्हें बिना बताए ही निकाल दिया गया था।​

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)Image Credit : Instagram08 / 10

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)

​अंकित गुप्ता ने करियर के शुरुआती दिनों में 'बालिका वधू' जैसे सीरियल्स में काम किया था। अंकित गुप्ता ने बताया था कि मुंबई में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें केवल 4000 रुपये महीना मिलता था।​

अर्चना गौतम (Archana Gautam)Image Credit : Instagram09 / 10

अर्चना गौतम (Archana Gautam)

​अर्चना गौतम के करियर को रफ्तार मिलने में काफी वक्त लगा था। सपनों को लेकर मुंबई आईं अर्चना गौतम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वह चॉल में रहती थीं, साथ ही वड़ा पाव और दाबेली खाकर काम चलाती थीं।​

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim)​Image Credit : Instagram10 / 10

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim)​

​शोएब इब्राहिम ने न केवल एक्टिंग में पहचान बनाई। बल्कि वह व्लॉगिंग से भी तगड़े पैसे छाप रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मुंबई करियर बनाने आए शोएब को एक शो से निकाल दिया गया था। उन्हें एक्टिंग करियर के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!