अपने बोल्ड लुक और अतरंगी स्टाइल से जानी जाने वाली उर्फी जावेद ने कल रात अपना 28वां जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है। द ट्रेटर्स जीतकर आई उर्फी जावेद ने अपना जन्मदिन एकदम सिम्पल और साधारण तरीके से मनाया। गुरुद्वारे में माथा टेककर और चटपटे पकवान के साथ उर्फी जावेद ने ढेर सारी तस्वीरें दिखाई हैं। अपने दोस्तों और अपनी टीम के साथ उर्फी जावेद की फोटोज आपको दिखाते हैं।
उर्फी जावेद के जन्मदिन पर उनकी टीम ने खूबसूरत सरप्राइज दिया है। उर्फी जावेद के कमरे को लाइट, गिफ्ट्स, बलून से सजाया गया। यहीं पर उन्होंने रात के 12 बजे केक काटा।
उर्फी जावेद को फैंस ने ढेरों गिफ्ट भेजें हैं। फूलों के गुलस्तों से लेकर केक तक, फैंस ने उर्फी के घर को एकदम भर दिया। एक्ट्रेस ने अपने फैंस का शुक्रियाअदा किया है।
अपने जन्मदिन के लिए उर्फी जावेद कोई शानदार ड्रेस नहीं चुनी। बल्कि वह सिम्पल से ब्लैक सूट में ही नजर आई। इस तस्वीर में उर्फी जावेद के साथ उनकी घर की हाउसहेल्प भी नजर आई।
उर्फी जावेद ने अपने जन्मदिन पर सरसों का साग और मक्के की रोटी खाई। एक्ट्रेस ने अपने इस खास डिनर की फोटोज फैंस के साथ शेयर की। उर्फी जावेद अपने जन्मदिन पर अमृतसर गई थी।
अपने जन्मदिन के फोटोज शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने बताया कि मैंने जन्मदिन पर केवल पानी पिया और कुछ नहीं। और इन फोटोज में देखकर भी पटा चल रहा है कि उर्फी जावेद के हाथ में पानी है।
उर्फी जावेद हर धर्म को मानती है। अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस गुरुद्वारे में माथा टेकनें गई थी।
उर्फी जावेद ने एक दिन के लिए डाइटिंग भुलाकर गोलगप्पे खाए और अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने लोकल फूड को ज्यादा एक्सप्लोर किया।