TV Stars Latest Cold War: इन दिन टीवी इंडस्ट्री में सास बहू से ज्यादा रियलिटी शोजा का क्रेज बढ़ गया है, जिस वजह से आज के समय में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि रियलिटी शो में आने वाले कलाकार भी पॉपुलर स्टार्स बन गए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी रियलिटी शो में काफी तवज्जों मिलती हैं लेकिन ये भी सच है कि आज के समय में इन स्टार्स के बीच 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिल रहा है। जहां पहले स्टार्स के बीच सेट पर काम को लेकर झगड़ा होता था तो अब स्टार्स के बीच आए दिन किसी न किसी वजह से झगड़े होते रहते हैं। आज हम आपको उन 6 कलेश के बारे में बताने वाले हैं, जो बीते कुछ दिनों में ही चर्चा में आए।
इस लिस्ट में एल्विश यादव और मैक्सटर्न का नाम भी शामिल है। एल्विश यादव और मैक्सटर्न का झगड़ा भी काफी बढ़ गया था और तब एल्विश ने मैक्सटर्न के साथ मारपीट की थी। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
प्रिंस नरूला का पंगा रजत दलाल के साथ भी हुआ। द 50 में रजत दलाल और प्रिंस नरूला की काफी बनी लेकिन जब बिगड़ी तो हर कोई हैरान रह गया। शो के बाद भी प्रिंस नरूला और रजत दलाल लगातार एक दूसरे को खरी खोटी सुना रहे हैं।
रियलिटी शो द 50 में प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी आमने सामने हुए। इस शो में एक टास्क के दौरान दोनों के बीच काफी ड्रामा हुआ। इस ड्रामे के बीच से दोनों शो में एक दूसरे के दुश्मन बन गए, प्रिंस और दिग्विजय एक दूसरे की तरफ देखना तक पसंद नहीं करते हैं।
दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच भी 36 का आंकड़ा हो गया है। एक समय था जब दिव्या प्रिंस नरूला को भाई की तरह मानती थीं लेकिन आज के समय में दिव्या खूब प्रिंस नरूला के खिलाफ बोल रही हैं।
इस लिस्ट में दिग्विजय राठी और रजत दलाल का नाम भी शामिल है। रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को नेशनल टीवी पर थप्पड़ जड़ दिया था. रियलिटी शो में इस वजह से खूब तमाशा हुआ।
इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना का नाम भी शामिल है, तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच कहासुनी एक इंटरव्यू के दौरान हो गई थी। तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। इस मामले पर काफी ड्रामा हुआ।