टीवी इंडस्ट्री की अपनी फैन फालोइंग है। जनता अपने फेवरेट स्टार पर जान वारती है। जब बात आती है हीरो चुनने की तो लोगों के लिए टीवी पर ही शाहरुख-सलमान खान मौजूद है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि फैंस अपने फेवरेट स्टार को टीवी का शाहरुख खान कहते हैं। इस एक्टर का चार्म-एक्टिंग का अंदाज जनता के दिल पर राज करता है।
करण पटेल बचपन से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने खुद मेहनत की। करण पटेल ने एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई करने के बाद। टीवी में छोटे-छोटे साइड रोल करने शुरू किए।
करण पटेल ने छोटे-छोटे रोल्स करते -करते अपने आप को निखार लिया। वह इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार बने। उन्होंने सबसे पहले कसौटी जिंदगी में सीरियल में काम मिला था। इसके बाद वह कसम से शो में नजर आए।
करण पटेल ने अपनी लव लाइफ अंकिता भार्गव से शादी की। करण पटेल एक ट्रू फैमिली मैन हैं । वह किसी तरह की अफवाहों और इल्जामों में नहीं फंसते।
करण पटेल अपने चार्म, रोमांस और इमोशन के साथ नैचुरल स्टाइल में काम करते हैं। स्मूद डायलॉग डिलीवरी देते हैं । उनकी ऑन-स्क्रीन इंटेंसिटी फैंस को पसंद आती है। फैन फॉलोइंग और स्टारडम जबरदस्त है ।
करण पटेल फिट बॉडी के बढ़शा कहे जाते हैं। वह अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं। करण पटेल सोशल मीडिया पर अपनी जिम-वीडियो शेयर करते रहते हैं।
करण पटेल लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब है। फैंस करण पटेल के टीवी के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से करण किसी फ़ेमस शो में नजर नहीं आए।