बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज यानी 23 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तृप्ति डिमरी के बर्थडे के मौके पर एक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में तृप्ति डिमरी के परिवार के लोग और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड नजर आए। तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम हैंडल से बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में तृप्ति डिमरी जमकर मस्ती नजर आ रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं तृप्ति डिमरी की बर्थडे पार्टी की फोटोज पर...
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस तस्वीर में ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी अपनी इस ब्लैक ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज यानी 23 फरवरी को 31 साल की हो गई हैं। तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी 1994 को हुआ था। इस तस्वीर में तृप्ति डिमरी 31 को 13 बनाए हुए दिखाई दीं।
तृप्ति डिमरी इस वायरल हो रही तस्वीर में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ समय बिताती हुई नजर आईं। सैम मर्चेंट और एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग देखते रह गए।
तृप्ति डिमरी इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी के साथ फोटो में नजर आ रहे बच्चों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
इस तस्वीर में तृप्ति डिमरी के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है। तृप्ति डिमरी की प्यारी सी स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।