Top Weekend Opener: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रच दिया। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने इतनी कमाई की कि शाहरुख खान की जवान और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के रिकॉर्ड धराशायी हो गए। बता दें कि ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 398 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया और दुनिया भर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जवान और पुष्पा 2 के अलावा भी धुरंधर ने इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 291 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को भी पछाड़ दिया है।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान ने भी मोटी कमाई की थी। इस मूवी ने पहले वीकेंड पर 286.16 का कारोबार किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था।
शाहरुख खान की फिल्म पठान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने पहले वीकेंड पर 280.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को देखकर लोग गदगद हो गए थे।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती ओपनिंग वीकेंड में घरेलू स्तर पर लगभग 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले वीकेंड (3 दिनों) में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
यश की फिल्म केजीएफ 2 ने भी धमाका कर दिया था। ओपनिंग वीकेंड पर यश की फिल्म ने 193.99 करोड़ का कारोबार किया था।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था।