Top TV News: टीवी इंडस्ट्री भी आज के समय में बॉलीवुड को टक्कर दे रही है। इस इंडस्ट्री के कलाकार फैंस के फेवरेट बन चुके हैं और स्टार्स के बारे में दर्शक सब कुछ जानना चाहते हैं। टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दूसरी तरफ टॉप 8 में हम आपको टीवी इंडस्ट्री की बड़ी खबरें बताते हैं। 7 मई को एल्विश यादव ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। दूसरी तरफ उर्फी जावेद का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि टीवी जगत में आज क्या क्या हुआ है?
शिल्पा शिंदे विवादों में हैं। शिल्पा प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में शिल्पा लगातार वीडियोज शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दे रही हैं। अब शिल्पा का नया वीडियो वायरल हो रहा है।
एल्विश यादव ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान कर दिया है। इस म्यूजिक वीडियो में एल्विश का लुक काफी यूनिक है। एल्विश सरदार बने हैं। वह पहली बार स्क्रीन पर ऐसा किरदार निभा रहे हैं।
बीते साल उर्फी जावेद का चेहरे पर सूजन फैंस ने साफ देखी। कहा गया कि उर्फी का चेहरा गलत लिप फिलर से खराब हुआ है। अब उर्फी ने बताया है कि उनका चेहरा हाई कोर्टिसोल और तनाव की वजह से सूज गया था।
वीकेंड पर दिशा परमार भी अपनी बेटी संग बिजी हैं और उनके साथ खूब मस्ती कर रही हैं। इसी बीच दिशा परमार ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
माही विज अपनी बेटी तारा संग वीकेंड पर खूब धमाल मचा रही हैं। माही विज ने बेटी संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें मां बेटी दोनों खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।
दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमाल का क्लासिकल डांस करती दिखाई दे रही हैं। दीपिका का लुक भी काफी सुंदर हैं।
एकता कपूर टीवी की क्वीन हैं, जिन्होंने कई हिट शोज दिए हैं और अब एकता कपूर 51 साल की हो गई हैं। इस खास दिन पर तमाम टीवी स्टार्स एकता कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
नेहा हरोरा इन दिनों सीरियल उड़ने की आशा में दिखाई दे रही हैं। नेहा ने कहा है कि लगातार टीवी शोज में काम करना काफी चैलेंजिंग और थकाऊ होता है। यहां पर स्टार्स को खुद के लिए समय ही नहीं मिलता।