Top TV News: श्रेया कालरा के सपोर्ट में उतरीं ईशा मालवीय, कुशाल टंडन पर भड़कीं उर्फी जावेद

​Top TV News: सोमवार का दिन टीवी जगत के लिए शानदार रहा। यहां पर कलाकारों से जुड़ी ढेर सारी खबरें सामने आई। एक तरफ उर्फी जावेद का गुस्सा कुशाल टंडन पर निकला है। श्रेया कालरा को ईशा मालवीय का सपोर्ट मिला है।

Authored by: कविताUpdated Jul 6 2026, 21:34 IST
टीवी की बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 09

टीवी की बड़ी खबरें

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और 6 जुलाई को भी टीवी जगत में काफी कुछ हुआ है। एक तरफ कुशाल टंडन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उर्फी जावेद का गुस्सा भी कुशाल टंडन पर निकला है। दूसरी ईशा मालवीय ने श्रेया कालरा को लॉकअप 2 में सपोर्ट दिया है। इनके अलावा टीवी जगत में क्या क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप न्यूज में एक साथ बताते हैं।

शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 में जाने से पहले कही ये बातImage Credit : Instagram02 / 09

शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 में जाने से पहले कही ये बात

शिल्पा शिंदे लॉकअप 2 में आ गई हैं और आते ही शिल्पा ने तहलका मचा दिया है। शिल्पा शिंदे ने शो में जाने से पहले कहा कि उन्हें लॉकअप में देखने के बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स हैरान रहने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 के स्टार्स की मस्ती​Image Credit : Instagram03 / 09

खतरों के खिलाड़ी 15 के स्टार्स की मस्ती​

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के बाद तमाम सेलेब्स शो का प्रमोशन करने में बिजी हैं। हर्ष गुजराल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो के कई सेलेब्स एक साथ दिखे और मस्ती करते नजर आए।

शाइनी दोशी ने आकांक्षा चमोला का किया सपोर्ट​Image Credit : Instagram04 / 09

शाइनी दोशी ने आकांक्षा चमोला का किया सपोर्ट​

लॉकअप 2 में खुलासा हुआ है कि आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल हैं। आकांक्षा का ये राज श्रेया कालरा ने खोला था, जिस पर काफी बवाल हुआ। अब आकांक्षा का सपोर्ट शो से बाहर शाइनी दोशी ने किया है।

ईशा मालवीय ने श्रेया कालरा का किया सपोर्टImage Credit : Instagram05 / 09

ईशा मालवीय ने श्रेया कालरा का किया सपोर्ट

लॉकअप 2 को ईशा मालवीय भी फॉलो कर रही हैं और ईशा ने श्रेया कालरा को सपोर्ट किया है। ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह नहीं जानती ईशा सही है या नहीं लेकिन रियलिटी शो में वह कॉन्टेंट दे रही हैं।

कुशाल टंडन पर भड़कीं उर्फी जावेद​Image Credit : Instagram06 / 09

कुशाल टंडन पर भड़कीं उर्फी जावेद​

कुशाल टंडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर भद्दा मजाक कर रहे हैं। अब उर्फी जावेद ने अपना गुस्सा कुशाल टंडन पर निकाला है।

क्रिस्टल डिसूजा ने दिखाईं अदाएं​Image Credit : Instagram07 / 09

क्रिस्टल डिसूजा ने दिखाईं अदाएं​

क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह कहर ढा रही हैं। क्रिस्टल की एक-एक फोटोज पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

शीना बजाज ने बेटे संग शेयर की फोटोजImage Credit : Instagram08 / 09

शीना बजाज ने बेटे संग शेयर की फोटोज

रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज ने अपने बेटे संग कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में शीान ने अपने बेटे के फर्स्ट एड फोटोशूट की झलक दिखाई है। फोटोज में शीना का क्यूट बेटे खेलने के मूड में है।

गोल्डन टेंपल पहुंचीं रुहानिका धवन09 / 09

गोल्डन टेंपल पहुंचीं रुहानिका धवन

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग खत्म करने के बाद रुहानिका धवन गोल्डन टेंपल पहुंच गई हैं। रुहानिका ने अपनी मां के साथ गोल्डन टेंपल से फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह हाथ जोड़े खड़ी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!