Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं और इसी वजह से फैंस टीवी इंडस्ट्री से आने वाली हर बड़ी खबर को जानना चाहते हैं। आज यानी सोमवार को टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ शिवांगी जोशी को अपनी बेस्ट फ्रेंड का सपोर्ट मिल गया है और वह लॉकअप 2 में धमाल मचा रही हैं। दूसरी तरफ हिना खान और रुबीना दिलैक की मजबूत दोस्ती दिखी है। आइए आपको दिन भर की बड़ी खबरें एक साथ बताते हैं।
राहुल वैद्य की बेटी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ढाई साल की क्यूट नव्या झाड़ू पोछा हाथ में लिए खूब रही हैं। वह अपने घर में झाड़ू लगा रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हिना खान और रुबीना दिलैक टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं और इस बार दोनों डेट पर साथ जाती हुई नजर आईं। हिना और रुबीना ने अपने अपने पार्टनर संग डबल डेट को एन्जॉय किया है। दोनों कपल की फोटोज छाई हुई हैं।
आदित्य सील की पत्नी अनुष्का रंजन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनुष्का रंजन की गोदभराई की रस्म को पूरा किया गया। इस मौके पर अनुष्का ट्रेडिशन अटायर में नजर आईं। अनुष्का और आदित्य की फोटोज वायरल हो रही हैं।
रवि किशन रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं। वह शो में अपनी बेटी के साथ आए हैं और अब रवि किशन ने शो में स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। रवि किशन ने बताया कि कैसे सालों बाद उन्हें सक्सेस मिली है।
भाविका शर्मा जल्द ही सहर होने को है में एंट्री लेने वाली है। भाविका की एंट्री शो में लीप के साथ होगी और वह सीधा कश्मीर वाले ट्रेक में नजर आएंगी। भाविका जल्द ही पार्थ समथान के साथ प्रोमो शूट करने वाली हैं।
शिवांगी जोशी लॉकअप 2 में हैं और इस शो में शिवांगी के सपोर्ट में जन्नत जुबैर आई हैं। जन्नत और शिवांगी बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों के बीच बहनों सा प्यार हैं और जन्नत शिवांगी के साथ इस नई जर्नी में खड़ी हैं।
विवियन डीसेना और ईशा सिंह एक साथ शो कर चुके हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। ईशा ने विवियन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। ईशा का पोस्ट वायरल हो रहा है।