Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में सोमवार को क्या क्या हुआ? ये सवाल जरूर रीडर्स के मन में बना हुआ होगा। हर इंसान अपने पसंदीदा कलाकार से जुड़ी खबर का इंतजार करता है और टॉप टीवी न्यूज में इंडस्ट्री की बड़ी खबर एक साथ बताते हैं। एक तरफ रोहित चंदेल से जुड़ा विवाद शांत नहीं हो रहा है। रोहित के विवाद पर अब स्टार्स के रिएक्शन आ रहे हैं। दूसरी तरफ उर्फी जावेद ने अदनान शेख की जमकर क्लास लगाई है। उर्फी को अदनान का एक बयान जरा भी पसंद नहीं आया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने रोहित चंदेल का सपोर्ट किया था। मदिराक्षीने रोहित के विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। इस बयान के बाद वह खूब ट्रोल हुईं और अब उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटाना पड़ गया है। एक्ट्रेस ने कुछ देर के अंदर ही इंस्टाग्राम एक्टिवेट कर दिया।
हाल ही में हिना खान और रॉकी ने अपने पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे के विवाद पर काफी कुछ कहा। इस मौके पर रॉकी ने शिल्पा को हिना के कैंसर का मजाक बनाने पर भी जवाब दिया, जिसके बाद अब अर्शी खान ने शिल्पा का सपोर्ट किया है और हिना को खरी खोटी सुनाई है।
हाल ही में अदनान शेख ने अपने एक बयान में महिलाओं के लिए प्राइवेट प्रोपर्टी शब्द का इस्तेमाल किया है, जिस पर उर्फी जावेद का गुस्सा निकला है। उर्फी ने एक पोस्ट शेयर कर अदनान की क्लास लगाई है।
लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद रियाज अली ने अवनीत कौर के साथ एक रील बनाई, जिसमें अवनीत की अदाएं देखने लायक हैं। इस वीडियो में अवनीत और रियाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।
हाल ही डॉली जावेद ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने परिवार के पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उनके पिता घटिया बातें करते थे। डॉली ने बताया कि उनके पिता मां संग लड़ाई के बाद सबको गंदा बोलते थे।
रीवा किशन इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रही हैं। रीवा किशन की गेम पर काम्या पंजाबी का गुस्सा फूटा है। काम्या पंजाबी ने रीवा किशन को डॉली जावेद के इविक्शन पर खूब सुनाया।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही एक्ट्रेस प्राची सिंह ने कहा कि आज के समय में इंडस्ट्री में काम पहले के मुकाबले ज्यादा है। आज टीवी, फिल्म, ओटीटी, रियलिटी शोज, शॉर्ट फिल्म समेत अलग अलग प्रोजेक्ट में एक्टिंग कर सकते हैं।