इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेलेगी। पहला वनडे मैच बॉर्मिंघम के एजबेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज में मिले गहरे जख्म को भरने की कोशिश में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।
चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, विराट को इंग्लैंड के खिलाफ वापसी के लिए नेट पर उन्हें जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया। विराट को वनडे टीम में जगह मिली है। वह वापसी के लिए बेताब हैं।
विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका है। वह बल्लेबाजी के लिए उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। इतना ही नहीं वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे भी छोड़ सकते हैं और उन्हीं की बराबरी भी कर सकते हैं।
दरअसल, विराट कोहली पहले वनडे के दौरान अपना 312वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में दादा को पीछे छोड़ देंगे। सौरव गांगुली ने 311 वनडे मैच खेले हैं। विराट कोहली ने भी 311 वनडे मैच खेले हैं।
इसी मैच में विराट कोहली के पास सौरव गांगुली की बराबरी करने का भी मौका है। अगर विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा पारी खेलने के मामले में सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अभी तक 311 वनडे मैच में 299 पारियां खेली हैं। वहीं, गांगुली ने 311 वनडे मैच में 300 पारियां खेली हैं।
अब तक वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैच खेलकर 452 पारियों में बल्लेबाजी की है। दूसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या ने 433 पारियों में बल्लेबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजों में सचिन के बाद राहुल द्रविड़ ने 318 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली ने 311 वनडे मैच में 14797 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं। इस सीरीज में विराट के पास 15000 वनडे रन भी पूरा करने का मौका है।