Lock Upp 2: शो में मुफ्त की रोटियां तोड़ने आए ये 6 कंटेस्टेंट्स, घटिया गेम प्लान ने फैंस का दिमाग किया खराब

​Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअ 2 में कंटेस्टेंट्स धमाल मचा रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के राज खोल चुके हैं। इस बीच ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो बोरिंग गेम से फैंस का टाइम खराब कर रहे हैं।

Authored by: कविताUpdated Jul 13 2026, 15:47 IST
लॉकअप 2 में इन कंटेस्टेंट्स ने दिमाग किया खराब Image Credit : Instagram01 / 07

लॉकअप 2 में इन कंटेस्टेंट्स ने दिमाग किया खराब

Lock Upp 2: रियलिटी लॉकअप 2 पहले दिन से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुआ है। इस शो को होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान कर रहे हैं। दोनों जेलर बनकर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं और कंटेस्टेंट बनकर आए सेलेब्स भी एक-एक करके अपने राज खोल रहे हैं। शो में आकांक्षा चमोला और राम कपूर के राज ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस पूरे ड्रामे के बीच शो में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो शो में पिकनिक मनाने आए हैं और उनका गेम प्लान दर्शकों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

श्रेष्ठा अय्यरImage Credit : Instagram02 / 07

श्रेष्ठा अय्यर

श्रेष्ठा अय्यर इस शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। श्रेष्ठा शो में काफी शांत रहीं और वह गेम में अपना ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन भी नहीं दे पाईं। इतना ही नहीं, जेल में श्रेष्ठा का ज्यादा किसी से बॉन्ड भी नहीं बना।

रियाज अली​Image Credit : Instagram03 / 07

रियाज अली​

इस लिस्ट में रियाज अली भी है, जो सोशल मीडिया के स्टार हैं, लेकिन लॉकअप 2 की गेम में फेल हो गए। शो में रियाज काफी शांत दिखे। उन्हें रितेश और फराह ने भी समझाने की कोशिश की। इसके बाद वह शो से बाहर हो गए।

धीरज धूपर​Image Credit : Instagram04 / 07

धीरज धूपर​

फैंस का मानना था कि धीरज धूपर शो में धमाका कर देंगे, लेकिन धीरज अभी तक शो में काफी शांत हैं। वह काफी सेफ गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा शिंदे से उनका पंगा हुआ था, लेकिन वह बिना जवाब दिए शांत हो गए।

हर्षद चोपड़ा​Image Credit : Instagram05 / 07

हर्षद चोपड़ा​

इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा भी शामिल है, जो टीवी के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। हर्षद चोपड़ा का गेम भी शो में साफ नहीं हुआ है। वह सिर्फ शिवांगी जोशी के आसपास ही नजर आते हैं, जिस वजह से शिल्पा शिंदे उन्हें समझाती हुई भी नजर आई थीं।

शिवांगी जोशी​Image Credit : Instagram06 / 07

शिवांगी जोशी​

शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन लॉकअप 2 में वह कुछ कमाल नहीं कर पा रही हैं। शिवांगी को फैंस को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन शो में उनका अब तक कोई गेम प्लान साफ नहीं हुआ है। शिवांगी अपने लिए स्टैंड तक लेती नहीं दिखी हैं।

माधुरी ग्रोवर​Image Credit : Instagram07 / 07

माधुरी ग्रोवर​

इस लिस्ट में माधुरी ग्रोवर भी है, जो फैंस को अपने गेम से खुश नहीं कर पा रही हैं। माधुरी श्रेया के आसपास ही नजर आती हैं, लेकिन फैंस को उनका अपना गेम प्लान नहीं दिख रहा है। लोगों ने उन्हें श्रेया की परछाई का टैग भी दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!