Top 7 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और शुक्रवार को भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ आवेज दरवार ने अलायंस में जैद दरबार का सपोर्ट किया है। दूसरी तरफ काम्या पंजाबी ने अली गोनी पर निशाना साधा है। बता दें कि अली गोनी भी इन दिनों अलायंस में नजर आ रहे हैं। वह शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए हैं। इनके अलावा, शो में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टीवी की टॉप 7 खबरों में दिन भर का हाल बताते हैं।
रियलिटी शो अलायंस में गौहर खान के पति जैद दरबार कमाल कर रहे हैं। ऐसे में गौहर लगातार शो पर अपनी राय रख रही हैं। गौहर मिनी माधुर के गेम पर लगातार कुछ न कुछ बोल रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो शेयर किया है।
टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम रिवील कर दिए हैं। संभावना ने बेटे का नाम युगार्थ रखा है और बेटी का नाम ध्वजा रखा है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर बच्चों के साथ फोटो शेयर कीं।
पलक पुरसवानी अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रख चुकी हैं। पलक ने अपने पार्टनर संग आदियोगी की मूर्ति के आगे सात फेरे लिए थे। अब एक्ट्रेस ने भूत शुद्धि विवाह किया है। पलक ने इस मौके की कई सारी फोटोज शेयर की हैं।
लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे लगातार शिवांगी जोशी को टारगेट कर रही हैं। इस पर लोग शिल्पा को ट्रोल कर रहे हैं। अब एक पोस्ट में मेकर्स को भी ट्रोल किया गया, जिस पर फराह खान का गुस्सा फूटा है। फराह खान ने यूजर को एपिसोड देखने की सलाह दी है।
कुनिका सदानंद पहले दिन से कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़ी हैं और नीट पेपर लीक से लेकर छात्रों के लिए आवाज उठाती दिखी हैं। अब उन्होंने अपने नए पोस्ट में सोनम वांगचुक से उपवास को खत्म करने की बात की है।
आवेज दरबार के भाई जैद दरबार रियलिटी शो अलयांस में हैं और अब आवेज ने अपने भाई के खेल पर राय दी है। उन्होंने अपने भाई का सपोर्ट किया है और कहा है कि अगर अब वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं, तो सबकी बैंड बजा देंगे।
काम्या पंजाबी रियलिटी शो अलयांस फॉलो कर रही हैं और वह इस शो में लगातार कुशाल टंडन के गेम का सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अलयांस में अली गोनी की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर निशाना साधा है।