Lock Upp 2: शो लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। नए सीक्रेट्स, टास्क, लड़ाई और बदलते रिश्ते इस शो को और भी ज्यादा जबरदस्त बना रहे हैं। इन दिनों शो के कुछ कंटेस्टेंट्स पर लोगों की नजर है, उनका मानना है कि ये कंटेस्टेंट्स फिनाले में जगह बना सकते हैं। आइए जानिए इस रिपोर्ट में।
शो 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा भले ही एक विलेन की तरफ स्क्रीन पर दिख रही हो। लेकिन लगातार दो टास्क जीतकर श्रेया ने साबित कर दिया है कि वो एक विनर मटीरियल हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शो 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की और आते ही जेल में बवाल खड़ा कर दिया। शिल्पा शिंदे का गेम दिन पर दिन स्ट्रॉग होता जा रहा है। ऐसे में जनता का मानना है कि शिल्पा भी शो जीत सकती हैं।
शो 'लॉक अप 2' में वरुण यादव का गेम भी काफी मजेदार हो गया है। सीक्रेट टास्क कर वरुण यादव भी फिनाले में अपनी जगह पक्की करने का दम रखते हैं। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि क्या वरुण शो जीत पाते हैं या नहीं।
लेटेस्ट एपिसोड में धीरज धूपर का आखिरकार एंग्री साइड देखने को मिला। वहीं राम कपूर संग धीरज की लड़ाई भी जनता को पसंद आई। सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि धीरज भी शो के फिनाले में जा सकते हैं।
बात करें राम कपूर की तो वो भी अपनी गेम प्लानिंग और टैकटिक्स से जेल में सरवाइव कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पॉपुलैरिटी के दम पर राम कपूर भी फिनाले में जगह बना सकते हैं।