1000 छक्के पार, 923 चौके, कीरोन पोलार्ड ने T20 में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Kieron Pollard Sixes World Record: ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेले गए 2026 मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीज़न के एलिमिनेटर 1 मैच में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क टीम और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रचते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​भले ही MI यह मैच हार गई, लेकिन वेस्टइंडीज के इस अनुभवी क्रिकेटर ने खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में अपनी शानदार विरासत में एक और उपलब्धि जोड़ ली है और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Jul 17 2026, 13:58 IST
पोलार्ड ने रचा इतिहासImage Credit : MLC01 / 07

पोलार्ड ने रचा इतिहास

टी20 क्रिकेट में अब वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड वो कमाल कर चुके हैं जिसने उसने इस फॉर्मेट में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वही एक ऐसे सक्रिय क्रिकेटर हैं और जो 39 साल की उम्र में भी लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं और अब एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

मैच में 39 साल के पोलार्ड की शानदार बल्लेबाजीImage Credit : MLC02 / 07

मैच में 39 साल के पोलार्ड की शानदार बल्लेबाजी

कीरोन पोलार्ड ने एमएलसी के इस मैच में सिर्फ 25 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें एक बाउंड्री और 8 जबरदस्त छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क की टीम 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। हालांकि, दो बार की चैंपियन टीम को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वॉशिंगटन फ्रीडम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड रन चेज पूरा कर लिया।

कीरोन पोलार्ड ने किया नया कमालImage Credit : ILT2003 / 07

कीरोन पोलार्ड ने किया नया कमाल

अपनी तेज़-तर्रार पारी के दौरान, पोलार्ड ने T20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने का कमाल का कारनामा भी आखिरकार पूरा कर लिया। क्रिस गेल के बाद खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।

पोलार्ड का नया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : ILT2004 / 07

पोलार्ड का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसी के साथ अब कीरोन पोलार्ड ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो दुनिया भर के क्रिकेट में ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जो ओपनिंग ना करते हुए भी 1000 छक्के लगाने के मुकाम तक पहुंचे हैं। इस खास लिस्ट में शामिल चार नाम वेस्टइंडीज से हैं।

पिछले महीने ही तोड़ा था रनों का विश्व रिकॉर्डImage Credit : X05 / 07

पिछले महीने ही तोड़ा था रनों का विश्व रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पोलार्ड ने पिछले महीने ही T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर हमवतन क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। मुंबई इंडियंस (MI) के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 14,803 टी20 रन बनाए हैं। गेल के नाम इस फ़ॉर्मेट में 14,562 रन हैं। जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने घरेलू, इंटरनेशनल और फ़्रैंचाइज़ी लेवल पर इस फ़ॉर्मेट में 14,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी का रिकॉर्डImage Credit : X/MIPaltan06 / 07

टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी का रिकॉर्ड

यही नहीं, कीरोन पोलार्ड T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके नाम 18 ट्रॉफियां हैं। इसमें मुंबई इंडियंस के साथ जीते गए पांच IPL टाइटल और वेस्टइंडीज़ के लिए 2012 में जीती गई T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी शामिल है।

कीरोन पोलार्ड के टी20 में हैरान करने वाले आंकड़ेImage Credit : WICB Media07 / 07

कीरोन पोलार्ड के टी20 में हैरान करने वाले आंकड़े

साल 2006 में अपनी टी20 करियर की शुरुआत करने वाले कीरोन पोलार्ड ने पिछले 20 सालों में 746 टी20 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन बनाए हैं। इस दौरान वो 197 बार नॉट-आउट भी रहे। उनके नाम इस फॉर्मेट में 70 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। वहीं, उनके नाम 1001 छक्के और 923 चौके भी दर्ज हो चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!