Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: लीप से पहले सावन स्पेशल में मस्ती करेंगे अरमान-अभिरा, संजय की करेंगे छुट्टी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है लेकिन उससे पहले सावन स्पेशल आएगा। सावन का जश्न पोद्दार परिवार मिलकर मनाएगा। इस मौके पर संजय को सबक सिखाया जाएगा।

Authored by: कविताUpdated Jul 10 2026, 17:03 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा सावन स्पेशलImage Credit : Instagram01 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा सावन स्पेशल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही 2 साल का लीप आने वाला है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स अब लीप का सहारा लेने वाले हैं और इसी वजह से मेकर्स नए ट्रैक में जुट गए हैं। लीप के बाद अरमान और अभिरा की कहानी बदल जाएगी और उससे पहले ही अरमान अभिरा पोद्दार परिवार के साथ साथ घर की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने वाले हैं। लीप से पहले पोद्दार परिवार सावन का जश्न मनाएगा, लेकिन यहां पर भी अरमान और अभिरा अपने फूफा सा यानी संजय की बैंड बजा देंगे।

सावन स्पेशल में साथ होगा पूरा परिवारImage Credit : Instagram02 / 07

सावन स्पेशल में साथ होगा पूरा परिवार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर त्योहार को खास मनाया जाता है और सावन की शुरुआत भी यहां पर खास होती है। अभिरा और अरमान के लिए भी सावन को धमाकेदार कावेरी पोद्दार मनाएगी। इस मौके पर पूरा परिवार साथ होगा और सभी लोग ग्रीन या फिर पीले और लाल रंग के कपड़ों में नजर आएंगे।

अरमान और अभिरा आएंगे करीबImage Credit : Instagram03 / 07

अरमान और अभिरा आएंगे करीब

अरमान और अभिरा सावन स्पेशल पर और करीब आ जाएंगे। दोनों के बीच तमाम परेशानियां खत्म हो गई हैं और अब अरमान भी धीरे धीरे ठीक होता हुआ दिखाई देगा। इस तस्वीर में अरमान अभिरा को सावन के झूले झुला रहा है।

दादी सा को माफ करेगा अरमानImage Credit : Instagram04 / 07

दादी सा को माफ करेगा अरमान

इस खास एपिसोड में दादी सा और अरमान के बीच का मन-मुटाव भी खत्म होगा। अरमान दादी सा को माफ कर देगा और वह अपनी दादी सा के गले लगेगा। दोनों के बीच सब ठीक होगा और तब अरमान खुलासा करेगा कि वह पोद्दार फर्म ज्वाइन कर रहा है।

अभिरा का हाथ में पोद्दार फर्म देगा अरमानImage Credit : Instagram05 / 07

अभिरा का हाथ में पोद्दार फर्म देगा अरमान

इस मौके पर अरमान संजय फूफा सा को सबक सिखाएगा और पोद्दार फर्म की कमान अभिरा के हाथ में थमा देगा। वह फूफा सा के सामने अभिरा को पोद्दार फर्म की नई मालकिन बनाएगा। इस मौके पर अभिरा मना करेगी, लेकिन वह अभिरा को समझाकर मना लेगा।

अरमान के फैसला का सपोर्ट करेगी दादी साImage Credit : Instagram06 / 07

अरमान के फैसला का सपोर्ट करेगी दादी सा

कावेरी पोद्दार भी अरमान के फैसले के खिलाफ नहीं जा पाएगी। वह अरमान का सपोर्ट करेगी और अभिरा के हाथ में पोद्दार फर्म थमा देगी। फैमिली के इस फैसले से संजय को काफी मिर्ची लगेगी, ऐसे में अब संजय नई चाल चलता हुआ दिखाई देगा।

मायरा-अभिरा को होगी खुशीImage Credit : Instagram07 / 07

मायरा-अभिरा को होगी खुशी

शो में मायरा और अभिरा की जिंदगी में भी काफी बदलाव आने वाला है। दो साल के लीप के साथ मायरा और मुक्ति कॉलेज पहुंच जाएंगे। दोनों की कहानी में मेकर्स कुछ एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!