Ajay Devgn's Top Openers: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने इसे हंसी का डबल डोज बताया तो कईयों को यह एवरेज लगी है। खास बात यह है कि 'धमाल 4' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। अज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अजय देवगन की टॉप 5 ओपनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालंकि 'धमाल 4' टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल में शामिल होती है या नहीं? इस बारे में ऑफिशियल आंकड़े सामने आने के बाद ही पता चलेगा। देखें ये पूरी लिस्ट...
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' ने ओपनिंग डे पर 43.70 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। यह मूवी अजय देवगन के करियर टॉप ओपनर बनी हुई है।
साल 2014 में रिलीज हुई 'सिंघम रिटर्न्स' टॉप ओपनर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.09 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।
अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने पहले दिन 30.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन की टक्कर रितेश देशमुख से हुई थी।
कई लोगों की उम्मीद है कि 'धमाल 4' ओपनिंग डे पर 'टोटल धमाल' को मात दे सकती है। इस मूवी ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
10 जुलाई यानी आज रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।