Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और इंडस्ट्री के तमाम कलाकार फैंस से जुड़े रहते हैं। 6 अगस्त को भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें आई हैं। एक तरफ शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 से बाहर आकर भी शिवांगी जोशी को टारगेट किया है। दूसरी तरफ क्योंकि सास भी कभी बहूं को एक एक्टर ने छोड़ दिया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 खबरों के जरिए बताते हैं।
अर्शी खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने शिवांगी जोशी को टारगेट किया है और श्रेया कालरा को जीत की बधाई दी है। अर्शी ने लिखा कि मां भी हार गई थीं और बेटी भी हार गईं। यहां पर अर्शी ने मां शब्द हिना खान के लिए लिखा है।
सनी देओल अपनी फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुट गए हैं और इसी सिलसिले में वह केबीसी 18 के सेट पर पहुंचे। यहां पर आमिर खान भी सनी देओल के साथ नजर आए। दोनों एक्टर सालों बाद एक साथ नजर आए हैं।
रियलिटी शो लॉकअप 2 से बाहर आकर शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को टारगेट किया है। शिवांगी जोशी के लिए शिल्पा शिंदे ने एनाबेला शब्द का इस्तेमाल किया है और उन्हें सबसे ज्यादा फेक बताया है। शिल्पा का कहना है कि वह उनके बारे में कभी बात नहीं करेंगी।
श्रेया कालरा लॉकअप 2 जीत गई हैं और जीतने के बाद श्रेया ने शिल्पा शिंदे की तारीफ की है। अपने इंटरव्यू में श्रेया ने कहा है कि वह अपनी ट्रॉफी शिल्पा शिंदे के साथ शेयर करना चाहती हैं। बता दें कि शो में दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी।
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा है कि अमन गांधी ने ये शो छोड़ दिया है। वह इस शो में रितिक विरानी का रोल निभा रहा था। कहा जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही शो में नए एक्टर की एंट्री करेंगे।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर स्टेज संभालने के लिए तैयार हैं। हर्ष और भारती काफी समय बाद रियलिटी शो को एक साथ जज करने वाले हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।
कॉमेडियन प्रणित मोरे काफी समय से विवाद में थे लेकिन अब कॉमेडियन ने कमबैक की तैयारी कर ली है। प्रणित ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे घायल नाम दिया है। इस पोस्ट के जरिए प्रणित ने अपने नए शो का ऐलान किया है।