Parshuram Postpone: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी एक्शन फिल्म परशुराम (Parshuram) का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे थे और कहा जा रहा था कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है। ये अपडेट फिल्म परशुराम की रिलीज को लेकर आया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Batwara 1947: साकिना की कॉपी कर रही हैं प्रीति जिंटा? दावे पर Ameesha Patel ने दिया जवाब
पोस्टपोन हुई फिल्म
सनी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म परशुराम को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म परशुराम की रिलीज से जुड़ा एक अपडेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म परशुराम फिलहाल रोक दी गई है। वजह ये है कि 'किल' (Kill) के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhat) ने एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है। वो अब जेमी फॉक्स (Jamie Foxx) स्टारर एक्शन थ्रिलर 'डेडलॉक्ड' (Deadlocked) का निर्देशन करेंगे, जिसे Amazon MGM Studios बना रहा है। इसी वजह से वह अगले कुछ समय तक किसी दूसरे प्रोजेक्ट को समय नहीं दे पाएंगे। बताया जा रहा है कि 'परशुराम' (Parshuram) अब 2027 तक खिसक सकती है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Lalkaara: आमिर खान की नेक्स्ट से बाहर होने पर Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'जब मैं उसमें था ही नहीं...'
नए डायरेक्टर की है तलाश?
निर्माता फिलहाल इस बात पर विचार कर रहे हैं कि निखिल के लौटने का इंतजार किया जाए या फिर किसी दूसरे निर्देशक के साथ फिल्म को आगे बढ़ाया जाए। वहीं मिथ्री मूवी मेकर्स 'जाट 2' को जल्दी शुरू करने की संभावना भी तलाश रहे हैं, ताकि इसे वैकल्पिक प्रोजेक्ट के तौर पर आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन ये बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और कोई फैसला नहीं हुआ है।
