Top 7 TV News: टीवी दुनिया के कलाकार आज सुबह से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। पर्सनल और या प्रोफेशन जनता दोनों से जुड़ी गॉसिप के लिए अपनी आखें बिछाए रखते हैं। आज भी सुबह से ही खबरों की बाढ़ आ गई है। जहां एक तरफ बिग बॉस फ़ेम डोनल बिष्ट की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ तो दूसरी तरफ उर्फी जावेद संग आधी रात को दो शख्स ने बतमीजी कर डाली।
टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट का हाल ही में कार एक्सीडेंट हुआ जिसके चलते उन्हे कुछ चोटें भी आई। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी समय तक सदमे में थीं।
अभी हाल ही में अपने यूट्यूब वीडियो के लिए फरहा खान फरहाना भट्ट के घर पहुंची। इस दौरान फराह खान ने गौरव खन्ना की तारीफ़ों के पुल बांधे तो फरहाना की बोलती बंद कर दी।
22 दिसंबर की रात करीब 3.30 बजे एक अंजान इंसान उर्फी जावेद के घर की बेल करीब 10 मिनट तक बजाई। लेकिन बाद में उर्फी जावेद को पता चला कि वह शख्स अकेला नहीं बल्कि वे दो लोग थे जो घर के बाहर थे। ऐसे में उर्फी ने आधी रात को ही पुलिस की हेल्प लेकर अपनी जान बचाई।
रुमर्स हैं कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के बाद ऐश्वर्या शर्मा के हाथ एकता कपूर के प्रोडक्शन 'आल्ट बालाजी' का प्रोजेक्ट मिला। ऐश्वर्या टीवी छोड़ यूट्यूब पर अब एक्टिंग से जलवा बिखेरेंगी।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया आखिर उन्होंने 10 साल पहले शो 'भाभी जी घर पर हैं' क्यों छोड़ा था। शिल्पा ने बताया कि असल में बात ये थी कि मेकर्स एक्ट्रेस को नियंत्रित करना चाहते थे। साल भर तक शो को सबकुछ देने के बाद भी उन्हे पूरी तरह किनारे कर दिया गया। बहुत सी गलतफहमियां भी हुईं।
एकता कपूर का अपकमिंग रियलिटी शो 'नागिन 7' का लॉन्च ईवेंट हुआ जिसमें प्रियंका चौधरी संग नमिक पॉल ने केमिस्ट्री दिखाकर आग लगा दी। सिर्फ यही नहीं इस शो में ईशा सिंह भी नजर आने वाली हैं।