Top 7 TV News: अली गोनी-कुशाल टंडन में हुई गंदी लड़ाई, 'क्योंकि...' में वापसी पर बरखा बिष्ट ने तोड़ी चुप्पी

​Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में स्टार्स से जुड़ी ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ बरखा बिष्ट ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वापसी पर चुप्पी तोड़ी है। अलायंस में अली गोनी की एंट्री हो गई है।

Authored by: कविताUpdated Jul 11 2026, 20:00 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और वीकेंड पर भी स्टार्स से जुड़ी खबरें आती रहती है। 11 जुलाई को टीवी इंडस्ट्री से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। रियलिटी शो अलायंस में अली गोनी की एंट्री हो गई है और अली ने शो में जाते ही धमाका कर दिया है। उनका पंगा कुशाल टंडन से हुआ। इसके अलावा, बरखा बिष्ट की वापसी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बह थी 2 के स्पिन में हो रही हैं और अब बरखा ने अपने कैरेक्टर पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री में क्या क्या हुआ? आइए आपको बताते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बीस साल की जर्नी को किया यादImage Credit : Instagram02 / 08

दिव्यांका त्रिपाठी ने बीस साल की जर्नी को किया याद

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने 20 साल के करियर को याद किया है, जिसमें उनकी शादी के बच्चे भी हो गए। दिव्यांका ने साल 2006 की झलक दिखाई, जब वह इंडस्ट्री में आई थीं। इसके 10 साल बाद 2016 में एक्ट्रेस की शादी हुई और फिर 10 साल बाद वह मां बन गईं।

दृष्टि धामी और सनाया इरानी में बिकिनी पहन पूल में लगाई छलांग​Image Credit : Instagram03 / 08

दृष्टि धामी और सनाया इरानी में बिकिनी पहन पूल में लगाई छलांग​

एक्ट्रेस दृष्टि धामी और सनाया इरानी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ही एक्ट्रेस बिकिनी पहन पूल में छलांग लगाती दिखाई दीं। इस मौके पर दोनों मिलकर पूल में काफी मस्ती करती हैं।

प्रिंस नरूला ने लॉकअप 2 को कहा स्क्रिप्टेडImage Credit : Instagram04 / 08

प्रिंस नरूला ने लॉकअप 2 को कहा स्क्रिप्टेड

रियलिटी शो लॉकअप 2 पर प्रिंस नरूला ने चुप्पी तोड़ी है। इस गेम शो के कंटेस्टेंट पर प्रिंस नरूला ने कहा है कि यहां पर कुछ कंटेस्टेंट को मेकर्स ने पहले ही स्क्रिप्ट दे दी है और वो सभी उसी हिसाब से रिएक्ट कर रहे हैं।

बरखा बिष्ट ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वापसी पर तोड़ी चुप्पी​Image Credit : Instagram05 / 08

बरखा बिष्ट ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वापसी पर तोड़ी चुप्पी​

बरखा बिष्ट टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वापसी कर रही हैं, लेकिन वह शो के स्पिन ऑफ में दिखाई देंगी। बरखा ने अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह शो में आने के लिए एक्साइटेड हैं।

अलायंस से बाहर आकर डोली जावेद का फटा गुस्सा​Image Credit : Instagram06 / 08

अलायंस से बाहर आकर डोली जावेद का फटा गुस्सा​

उर्फी जावेद रियलिटी शो अलायंस से बाहर आ गई हैं और शो से एविक्ट होने के बाद डोली का गुस्सा कुशाल टंडन पर फटा है। डोली ने वीडियो शेयर कर अपने एविक्शन की कुशाल टंडन को बताया है कि और दावा किया कि उन्ही की वजह से वह शो में आगे नहीं बढ़ पाईं।

जय भानुशाली ने तलाक और पैरेंटिंग पर तोड़ी चुप्पी​Image Credit : Instagram07 / 08

जय भानुशाली ने तलाक और पैरेंटिंग पर तोड़ी चुप्पी​

हाल ही में जय भानुशाली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक और पेरेंटिंग पर चुप्पी तोड़ी है। जय भानुशाली ने खुलासा किया कि तलाक के बाद से ही तारा अपनी मां माही के साथ रहती हैं लेकिन दोनों मिलकर माही की परवरीश करने की कोशिश कर रहे हैं।

अलायंस में भिड़े कुशाल टंडन और अली गोनी​Image Credit : Instagram08 / 08

अलायंस में भिड़े कुशाल टंडन और अली गोनी​

रियलिटी शो अलायंस में अली गोनी की एंट्री हो गई है और शो में आते ही अली कुशाल टंडन के भिड़ गए हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कुशाल और अली की बहस दिखाई गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!