Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में लीप आने वाला है, लेकिन उससे पहले पोद्दार परिवार और फर्म दोनों ने बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। संजय पोद्दार फर्म डूबो चुका है और अब बंद होने की कगार पर आई कंपनी को बचाने के लिए हर कोई अरमान के फैसले का इंतजार कर रहा है। परिवार के सभी लोग और अभिरा चाहती है कि अरमान कंपनी को अपने हाथ में ले ले। अब अरमान अपना फैसला सुनाएगा, लेकिन इसमें एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। अरमान अपना फैसला सुनाएगा। आइए आपको बताते हैं कि
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान परिवार के साथ अपनी नई शुरुआत करेंगे। सभी लोग मिलकर सावन मिलनी में हिस्सा लेंगे और पूजा के साथ जश्न की शुरुआत करेंगे। परिवार की सभी महिलाएं नाच गाना करेगी।
इस बीच आर्यन दिशा की तरफ ध्यान ही नहीं देगा। दिशा मां बनने वाली है और आर्यन को भी ये बात पता है, लेकिन आर्यन दिशा को माफ करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में दिशा फिर से आर्यन से माफी मांगेगी।
इसके बाद घर की सभी औरतें झूला झूलेंगी। इसी बीच कृष और संजय की बहस होगी। कृष संजय पर आरोप लगाएगा कि उसकी वजह से ही कंपनी के सारे क्लाइंट चले गए हैं और अब आखिरी क्लाइंट भी जा रहा है।
संजय और कृष की बहस में अरमान-अभिरा भी आ जाएंगे और संजय को बताएंगे कि वह कंपनी संभालने के काबिल ही नहीं है। इतना ही नहीं, वह संजय को गलतियां बताएंगे, लेकिन संजय किसी की नहीं सुनेगा और खुद को बेस्ट वकील का टैग देने में लग जाएगा।
इसी बीच संजय अरमान की बेइज्जती करते हुए पूछ लेगा कि कंपनी कौन संभाल सकता है। तब अरमान अभिरा का नाम लेगा और उसे कंपनी की मालकिन बनाने की बात करेगा। संजय हंसने लगेगा और उसकी इंसल्ट करेगा। सब हैरान रह जाते हैं।
अरमान का फैसला सुनकर दादी सा वहां से चली जाती है। इस बीच संजय अभिरा की इंसल्ट करता जाता है। तब अरमान के साथ साथ मायरा मुक्ति भी अभिरा को समझाते हैं और फर्म को एंट्री करने के लिए कहते हैं।
सभी लोग मिलकर अभिरा को समझाएंगे। तभी दादी सा वकील का कोर्ट लेकर आएगी और अभिरा को पहना देगी। वह अभिरा को फर्म में एंट्री करने के लिए कहेगी। संजय कावेरी पोद्दार का फैसला जानकर हैरान रह जाता है और अरमान काफी खुश होता है।