भारत में सैकड़ो की संख्या में छोटी बड़ी नदियां हैं। प्रत्येक नदी का अपना अलग महत्व और इतिहास है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी दी है जिसे तीन अलग अलग राज्यों मे अलग नाम से जाना जाता है।
अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस नदी का नाम नहीं बता पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि कौन सी नदी को तीन अलग अलग राज्यों में अलग नाम से जाना जाता है।
बता दें यहां हम ब्रह्मपुत्र नदी की बात कर रहे हैं। इसकी कुल लंबाई 2900 किलोमीटर है। यह एशिया की सबसे विशाल और महत्वपूर्ण नदियों में से एक है।
यह केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भारत, तिब्बत और बांग्लादेश की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और अर्थव्यवस्था का आधार रही है।
इस नदी को तीन अलग अलग राज्यों में अलग नाम से जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश में इसे सियांग या दिहांग के नाम से प्रवेश करती है। वहीं असम में इसे ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाता है। इसके अलावा बांग्लादेश में यह जमुना कहलाती है।
कहा जाता है कि ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट स्थित अंगसी हिमनद से माना जाता है। वहां से यह पूर्व दिशा में लंबी दूरी तक बहती है।
इसके बाद यह हिमालय को काटते हुए अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, जहां इसे सियांग या दिहांग नदी कहा जाता है।