एजुकेशन

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, फॉरेस्ट विभाग में निकली वैकेंसी

BPSSC Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

BPSSC Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आज से करें आवेदन

BPSSC Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 16 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शुपालन एंव पशुरोग विज्ञान , वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी एंव जंतु विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 होनी चाहिए। इसके अलावा यहां महिलाओं की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

BPSSC Bihar Forest Range Officer Physical Eligibility: फिजिकल क्राइटेरिया

इसके अलावा शारीरिक पात्रता की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category), पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एंव अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुषों की हाइट 163 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिलाओं की लंबाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 152.5 सेमी होना जरूरी है। जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 145 सेमी होना जरूरी है।

BPSSC Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें तुरंत आवेदन

  • सबसे पहले BPSSC पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

बीपीएसएससी के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category), पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के सभी महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। यहां आप क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article