Top 7 TV Gossips 4 April, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के कई सितारे आज लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर रुबीना दिलैक और समर्थ जुरेल तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ गौरव खन्ना को लेकर खबर है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे। वहीं अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की रोमांटिक तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी 7 बड़ी खबरों पर-
'स्प्लिट्जविला' और 'द 50' का हिस्सा रह चुके हामिद बार्क्जी ने बिग बॉस का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि हो सकता है मैं बिग बॉस के लिए न बना होऊं। हामिद ने आगे कहा, "क्योंकि अगर लोगों को लड़ाई-झगड़े चाहिए तो मैं उनमें से नहीं हूं।"
समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एक्टर पर उंगली उठानी शुरू कर दी थी। जहां पहले अर्जुन बिजलानी ने उनका साथ दिया। वहीं अब अली गोनी ने समर्थ को लेकर कहा, "उसके एक्शन शो के कंटेंट का हिस्सा होते हैं और ये किसी को ठेंस पहुंचाने के लिए नहीं थे।" अली गोनी ने व्लॉग में कहा कि समर्थ जुरेल एक बहुत अच्छे इंसान हैं और वह सबके साथ अच्छे से रहते हैं।
'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो से अब गौरव खन्ना का भी नाम जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वह इस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसपर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।
'नागिन 7' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं। वहीं गिरती टीआरपी संभालने के लिए एकता कपूर ने बड़ा दांव खेला है। शो में अक्षय कुमार ने नाग गुरू बनकर कदम रखा है। इससे जुड़ा प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।
रजत दलाल ने बीते सप्ताह अपनी गुपचुप शादी का वीडियो साझा कर लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं इस मामले पर अब नेहल चुडासमा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "रजत ने मुझे बताया था कि मैं शादी कर लूंगा, किसी को भी पता नहीं चलेगा।"
रुबीना दिलैक ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रुबीना ने लिखा, "फिर से खिलना' ऐसा लगता है जैसे एक आत्मा को कुचलने वाली हार के बाद। यह छोटी सी जिंदगी है।"
अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। दोनों पूल में रोमांस में चूर नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा स्वामी ने लिखा, "हमेशा के लिए, तुम्हारे साथ बेहतरीन महसूस होता है।"