Top 7 TV Gossips 3 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज की बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई सितारे आज जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्हें अपनों ने ही धोखा दिया है और उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं फैजल शेख को लेकर खबर है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे इतर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की पार्टी में कई टीवी सितारों ने शिरकत की। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन खबरों पर-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना शादी की दूसरी सालगिरह पर पति संग रोमांटिक होती नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पूल में नजर आए। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "भगवान की ओर से मिला तोहफा। दो साल हमें मुबारक हों। नाचते और हंसते हुए हमें साथ में सोलह साल हो गए, पहले बॉयफ्रेंड और अब पति।"
क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस ने चंद दिनों पहले ही दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन खूब धूम-धड़ाके से मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। एक्ट्रेस ब्लू सूट में नजर आईं। फोटोज देख कह सकते हैं मानो प्रेग्नेंसी में उनका निखार और भी ज्यादा बढ़ गया हो।
अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। अनुराग डोभाल ने लिखा, "बीते साल से मैं मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा हूं, उन लोगों द्वारा जिन्होंने मेरा सबकुछ मुझसे छीन लिया है। मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते। मुझे मेरे अपनों ने ही सताया है, इतना कि जीने लायक नहीं छोड़ा। मैं लड़ा, लेकिन अब उन्होंने मुझे जान से मारने की योजना बनानी शुरू कर दी है। जितना सह सकता था हुआ अभी, अब और नहीं संघर्ष कर सकता। जाऊंगा जरूर, लेकिन इन सबकी सच्चाई बताकर जाऊंगा। अब नहीं सहन होता।"
'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'द 50' फेम फैजल शेख को लेकर खबर आ रही है कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खुद अदनान शेख ने इस बारे में बताया, "फैजू इस साल शादी करने वाला है, लेकिन तारीख अभी भी सामने नहीं आई है।"
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान करण कुंद्रा को अपना साइको सैय्यां बताया। एक्ट्रेस ने उन्हें अपना सबसे बड़ा चियरलीडर बताते हुए कहा, "करण हमेशा से मेरे चियरलीडर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि चीजों को प्रमोट कैसे किया जाता है, जो कि बहुत जरूरी स्किल है और बहुत लोगों को आती भी है। लेकिन करण इन चीजों में बहुत अच्छा है और मैं उससे काफी कुछ इस बारे में सीखती भी हूं।"
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में टीवी सितारों ने शिरकत की। गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान जैसे कई सितारों ने एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में रंग जमाया और खूब एंजॉय किया।