Top 7 TV Gossips 3 February, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। कुछ खबरें जहां लोगों को हैरान कर सकती हैं तो वहीं कुछ चेहरे पर मुस्कान भी ला सकती हैं। एक तरफ विवियन डीसेना को लेकर खबर आ रही है कि वह 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकते हैं। दूसरी ओर हिना खान को फराह खान ने अपना कमाया हुआ फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया है। वहीं करण वीर मेहरा ने बताया है कि उन्हें विवियन डीसेना से जलन होती है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
'लाफ्टर शेफ 2' को देखकर कोई भी यही सोचेगा कि एल्विश यादव, अब्दू रोजिक या अंकिता लोखंडे में से कोई एक ऐसा होगा, जिसे शो के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि असल में कृष्णा अभिषेक को 'लाफ्टर शेफ 2' के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। वह 6 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से चार्ज कर रहे हैं।
करण वीर मेहरा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में ये बताया है कि उन्हें विवियन डीसेना से जलन होती थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "विवियन को कई चीजें आसानी से मिल गईं। वो हमेशा से इंडस्ट्री का लाडला रहा है। उसे टॉप 2 में घोषित कर दिया गया और वो उसमें था भी। उसकी निजी जिंदगी बेहतर स्टेज पर है, जबकि हम दोनों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव थे।"
ईशा मालवीय ने हाल ही में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट साड़ी पहनकर पोज देती नजर आईं। ईशा मालवीय का अंदाज देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
कावेरी प्रियम का किरदार 'गुम है किसी के प्यार में' से खत्म हो चुका है। लेकिन वो हाल ही में सेट पर पहुंचीं, जहां उन्हें तोहफे में एक बुके, केक और एप्रिसिएशन लेटर मिला। कावेरी प्रियम के लिए लेटर में लिखा दिखा, "प्रिय कावेरी, शो के खूबसूरत सफर में तुम्हें पाकर हम आभारी महसूस कर रहे हैं। एक्टिंग हर किसी के लिए नहीं है। सभी कलाकार अपनी आत्मा और शरीर का इस्तेमाल किरदार के लिए करते हैं। लेकिन तुमने और तुम्हारे को-स्टार्स ने किरदार को जीवंत कर दिया।"
करण वीर मेहरा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में ये बताया है कि उन्हें विवियन डीसेना से जलन होती थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "विवियन को कई चीजें आसानी से मिल गईं। वो हमेशा से इंडस्ट्री का लाडला रहा है। उसे टॉप 2 में घोषित कर दिया गया और वो उसमें था भी। उसकी निजी जिंदगी बेहतर स्टेज पर है, जबकि हम दोनों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव थे।"
हिना खान हाल ही में फराह खान के यू-ट्यूब व्लॉग का हिस्सा बनीं, जहां फराह खान ने उनपर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। यहां तक कि फराह खान ने अपना कमाया हुआ फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हिना खान को दे दिया और कहा, "ये सबसे बहादुर लड़की के लिए है।"
सुरभि ज्योति ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बॉस लेडी लुक में नजर आईं। सुरभि ज्योति की इन फोटोज को देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।