Top 7 TV Gossips 29 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में रजत दलाल से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ रजत दलाल ने गुपचुप शादी रचा ली है। वहीं 'स्प्लिट्जविला 16' फेम रुरु ठाकुर और योगेश रावत के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इससे इतर दिव्यांका त्रिपाठी ने भी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर-
'स्प्लिट्जविला 16' और 'रोडीज' का हिस्सा रह चुके योगेश रावत व रुरु ठाकुर ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इससे दोनों के ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। बता दें कि 'स्प्लिट्जविला 16' में योगेश रावत ने आकांक्षा चौधरी को छोड़कर एक्स-गर्लफ्रेंड रुरु को चुना था।
टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी रजत दलाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग गुपचुप शादी रचा ली है। रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा, "जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।" शादी को लेकर मुनव्वर फारूकी और शिव ठाकरे सहित कई सितारों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान की एक फोटो ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फोटो में उनके हाथ में कैन्युला लगा नजर आया। एक्ट्रेस ने लिखा, "कल का दिन हाथ में दर्द के साथ।" सुंबुल ने अभी तक दर्द के पीछे का कारण साझा नहीं किया है।
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली सौंदर्या शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हनी सिंह के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्म करती नजर आईं। सौंदर्या शर्मा का डांस देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि प्रेग्नेंसी में वह अपने बच्चे से हमेशा बात करती हैं और सकारात्मक रहने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "अब तो मुझे प्रतिक्रिया भी मिलने लगी है। कुछ दिनों पहले मैं बहुत थकी हुई थी और सोने गी। लेकिन शुक्र है कि किकिंग फेज शुरू हो गया है। अचानक से मुझे रात में कई किक महसूस हुई, लगातार।"
टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया कि वह मुंबई के ट्राफिक में करीब 4 घंटे फंसी रहीं। एक्ट्रेस ने लिखा, "काम पर जाने और वापस आते हुए मैंने 4 घंटे ट्राफिक में बिताए हैं। इससे बढ़िया मैंने 'धुरंधर 2' दोबारा खुशी-खुशी देख ली होती।"
रुपाली गांगुली ने फराह खान संग बातचीत में बताया कि उन्हें राजन शाही ने एक बार ऑडिशन में ही रिजेक्ट कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, "उन्होंने मुझे बीच में ही रोक दिया और कहा कि चलो ठीक है।" रुपाली ने बताया कि उन्हें ऑडिशन पूरा करने का मौका तक नहीं दिया गया।