Top 7 TV Gossips 28 January, 2026: टीवी की दुनिया हमेशा की तरह कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। टीवी के बहुत से सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहाना भट्ट से लेकर भारती सिंह जैसे स्टार्स लाइमलाइट बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे काजू के नाम से पर्दा उठाया है। वहीं फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हें शादी से बहुत डर लगता है। इससे इतर 'द 50' में होस्ट के लिए नाम आने पर अब अभिषेक मल्हान ने चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों पर-
नेहल चुडासमा ने हाल ही में 'द 50' के लिए अपना गेम प्लान साझा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि मैं अपनी 'बिग बॉस 19' की गलतियां यहां नहीं दोहराऊंगी। इस बार मेरा गेम सिर्फ गेम के लिए होगा। 'बिग बॉस 19' में मैंने खुद को भावनात्मक रूप से बहुत शामिल कर लिया था। लेकिन इस बार मेरा निशाना सिर्फ जीतना है।
'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हें शादी से फोबिया है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे शादी से सबसे बड़ा फोबिया है। मुझे नहीं पता कि मैं कभी शादी करूंगी भी या नहीं, क्योंकि मैं शादी से बहुत डरती हूं। क्या हो कि अगर आप अपनी पूरी जिंदगी एक इंसान को दे दो और बाद में आपको पता चले कि वो उसके लायक नहीं है? बाद में पता लगे कि वो इंसान आपके करियर को बढ़ता हुआ नहीं देख सकता।"
रजत दलाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'द 50' में गेम के वक्त वह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं अभी कुछ दिन उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके शो से पत्ता कटने की भी खबर सामने आ रही है।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के बेटे काजू का हाल ही में नामकरण हुआ है, जिससे जुड़ी झलकियां कपल ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे काजू का नाम 'यशवीर' रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने कैप्शन से किया।
शब्बीर आहलुवालिया के दोनों बेटों ने सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। मूवी में वह सलमान खान के बेटे के रूप में नजर आएंगे। कांची कॉल ने 'मातृभूमि' गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, "अजाय और इवार के एडवेंचर को बढ़ाने का जबरदस्त अनुभव, अपूर्वा लाखिया और सलमान खान की टीम के साथ।"
अभिषेक मल्हान को लेकर अटकलें लग रही थीं कि वह 'द 50' के लायन होंगे। लेकिन इस मामले पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का कहना है कि वह लायन नहीं हैं। अभिषेक मल्हान ने कहा, "मुझे शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया, लेकिन मैं होस्ट नहीं हूं। अटकलें शुरू हुई थीं, क्योंकि मैंने ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसपर शेर की छवि बनी थी। ये डिजाइनर का आइडिया था, लेकिन मैं होस्ट नहीं हूं।"
अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर की सगाई के खास मौके पर एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन पति यानी शिवम खजुरिया जमकर डांस करते नजर आए। शिवम खजुरिया और मनीष नागदेव ने 'मैं हूं डॉन' गाने पर सगाई में खूब ठुमके लगाए।