Top 7 TV Gossips 27 January, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में 'अनुपमा' एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय से लेकर शहनाज गिल तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ अद्रिजा रॉय ने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर संग सगाई रचाई है। वहीं दूसरी ओर 'झनक' में तीन सितारों की एंट्री हुई है। इससे इतर हिमांशी खुराना ने बीच पर अपना हॉट अवतार दिखाया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की बड़ी खबरों पर-
'द 50' दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा करने के लिए तैयार है। हाल ही में शो में एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे की भी एंट्री हुई है, जो पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रह चुकी हैं।
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'झनक' में कुछ नए सितारों की एंट्री हुई है। इस लिस्ट में आयुष आनंद, कृष्णा सोनी और मृदुला ओबरॉय का नाम शामिल है। इन सितारों की एंट्री 'झनक' को नया रुख देती नजर आएगी।
पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की सदस्य रह चुकीं हिमांशी खुराना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बीच पर हॉटनेस दिखाती नजर आईं। फोटो में हिमांशी खुराना ब्लैक बिकिनी में नजर आईं।
'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं। अद्रिजा रॉय ने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर संग सगाई रचाई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने प्यार से सगाई की, जिसके लिए कभी उन्होंने कामना की थी।
शहनाज गिल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके भाई शहबाज गिल ने पोस्ट शेयर कर बहन पर प्यार लुटाया। शहबाज ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी बहन, मेरी मजबूती और मेरा सपोर्ट। आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ तुम्हारी और तुम्हारे प्यार की वजह से। मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने, हर मौके पर मेरे साथ खड़े होने और मुझपर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मैं हमेशा तुम्हारे लिए मौजूद रहूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। आज और हमेशा के लिए आभारी।"
'इश्क का ओटीपी' सीरियल छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो में एक्ट्रेस राची शर्मा और एक्टर विक्रम सिंह चौहान मुख्य भूमिका निभाएंगे। हाल ही में शो से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
'द 50' छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो को लेकर खबर आ रही है कि इसके पहले एपिसोड में हिमेश रेशमिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आएंगे। हालांकि वह शो पर केवल बतौर मेहमान दिखाई दे सकते हैं।