Top 7 TV Gossips 25 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे पर आए दिन बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। इसके टीवी स्टार्स से लेकर टीवी शोज तक लाइमलाइट बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी में टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। वहीं "लॉकअप 2' के दो और कंटेस्टेंट्स की झलक सामने आई है। वहीं दूसरी ओर शालीन मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने करीब 600 से 800 बार रिजेक्शन झेले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-
'लॉकअप 2' में आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की एंट्री पर भी मुहर लग चुकी है। दोनों एकता कपूर के शो में धमाका करते दिखाई देंगे। बता दें कि आकांक्षा और योगेश एक साथ "स्प्लिट्जविला 16' में भी दिखाई दिये थे, जहां दोनों का एक-दूजे से कनेक्शन था। हालांकि रुरु ठाकुर की एंट्री के बाद वे अलग हो गए थे।
'मास्टरशेफ्स' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनकी सर्जरी तो सफलतापूर्वक हो गई है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। पंकज भदौरिया ने वीडियो शेयर कर बताया कि सर्जरी के बाद की प्रक्रिया के लिए उनकी कीमोथेरेपी होने वाली है। वह कीमोथेरेपी के करीब 12 सेशन लेंगी और एक साल उनकी टार्गेट थेरेपी भी होगी।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। एक्टर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। अरविंद वेकारिया के निधन पर असित मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है।
टीवी के पॉपुलर एक्टर शालीन मल्होत्रा ने टेली चक्कर संग बातचीत में बताया कि उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में करीब 600 से 800 रिजेक्शन्स झेले। एक्टर का कहना है कि उन्हें 10 सालों में किसी ने एक विज्ञापन तक नहीं दिया था।
राजन शाही का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 से भी बाहर हो चुका है। ये सीरियल पहले जहां टीआरपी में टॉप पर बना रहता था। वहीं अब इसकी रेटिंग इस कदर गिर गई है कि टॉप 10 में भी इसे जगह नहीं मिली। इस सप्ताह सीरियल को 1.3 रेटिंग हासिल हुई।
शहनाज गिल ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आईं। शहनाज गिल की ये फोटो देख फैंस भी उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।
टीवी एक्टर ईशान धवन और एक्ट्रेस देबचंद्रिमा रॉय का 'ये फितूर तेरा' पोस्टपोन हो चुका है। शो को और मजबूत करने और इसमें सुधार करने के लिए इसकी रिलीज में देर की गई है। हालांकि सीरियल का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है।