Top 7 TV Gossips: 'शहजादी है तू दिल की' पर लगेगा ताला, सोशल मीडिया पर भिड़े रजत दलाल और प्रिंस नरूला

Top 7 TV Gossips 25 February 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'शहजादी है तू दिल की' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। वहीं दूसरी ओर रजत दलाल और प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर एक-दूजे से भिड़ते नजर आए।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 25 2026, 16:47 IST
25 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

25 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 25 February 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी की दुनिया में आज भी अली गोनी-जैस्मिन भसीन से लेकर दीपिका कक्कड़ जैसे कई सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ 'शहजादी है तू दिल की' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। वहीं दूसरी ओर रजत दलाल और प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। वहीं शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट साझा किया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन खबरों पर-

करण पटेल ने वंशज सिंह से मांगी माफीImage Credit : Star's Instagram02 / 08

करण पटेल ने वंशज सिंह से मांगी माफी

​'द 50' में करण पटेल ने वंशज सिंह से माफी मांगी। दरअसल, करण पटेल, प्रिंस नरूला व अन्य सदस्यों ने वंशज सिंह को पहले दिन ही 'द 50' से बाहर कर दिया था। इस चीज के लिए वंशज सिंह ने दोनों को आड़े हाथों लिया। करण पटेल ने मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि मेरी बात से उसे इमोशनली तकलीफ हुई है। लेकिन एक्टर ने ये भी साफ किया कि वह गेम के नजरिए से माफी नहीं मांग रहे हैं। दूसरी ओर वंशज सिंह ने भी करण पटेल संग बदतमीजी के लिए माफी मांगी।​

सोशल मीडिया पर भिड़े रजत दलाल और प्रिंस नरूलाImage Credit : Star's Instagram03 / 08

सोशल मीडिया पर भिड़े रजत दलाल और प्रिंस नरूला

​प्रिंस नरूला और रजत दलाल सोशल मीडिया पर एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। प्रिंस नरूला को आड़े हाथों लेते हुए रजत दलाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जब खाने के लिए इतना कुछ है तो झूठी मां कसम क्यों खानी?" इसपर रजत प्रिंस नरूला ने 'द 50' से जुड़ा वीडियो साझा कर लिखा, "हमें अपनी मां से प्यार है बहुत और इतने हम गिरे हुए नहीं कि कसम झूठी खा लें। शो के अंत तक पता लग जाएगा कि कौन कितना सच्चा है। और रही बात कसम झूठी खाने की तो तो हम करते नहीं, क्योंकि शो से निकलने का डर हमें कभी था ही नहीं।"​

अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता के ज्योतिर्लिंग के दर्शन हुए पूरेImage Credit : Star's Instagram04 / 08

अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता के ज्योतिर्लिंग के दर्शन हुए पूरे

​टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता के 8 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे हो गए। एक्टर ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज हमारे 8 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे हो गए। महादेव का बुलावा आ रहा है और हम पहुंच जाते हैं उनके पास। जो अनुभव हमने यहां लिया, वो शब्दों से परे था। अगर कोई नहीं गया तो दर्शन करने जरूर जाना।"​

अली गोनी पर जैस्मिन भसीन ने लुटाया प्यारImage Credit : Star's Instagram05 / 08

अली गोनी पर जैस्मिन भसीन ने लुटाया प्यार

​जैस्मिन भसीन ने अली गोनी के जन्मदिन के खास मौके पर अपनी ढेर सारी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने अली पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "जब मैं तुमसे मिली, तुम सिर्फ 27 साल के लड़के थे, जिसके ढेर सारे सपने थे, प्यार था और जिसके दिल में दया थी। आज जो इंसान हो उसे तुम्हें बनते हुए देखने से दिल भर आता है। हां ये उतार-चढ़ाव का सफर रहा है, लेकिन एक चीज कभी नहीं बदली वो है तुम्हारे लिए मेरा प्यार।"​

टीवी में डेब्यू करेंगे उर्वशी ढोलकिया के बेटेImage Credit : Star's Instagram06 / 08

टीवी में डेब्यू करेंगे उर्वशी ढोलकिया के बेटे

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया छोटे पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार है। उन्हें लेकर खबर है कि वह एकता कपूर के 'नागिन 7' सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर एंट्री मारेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।​

'शहजादी है तू दिल की' पर लगेगा तालाImage Credit : Star's Instagram07 / 08

'शहजादी है तू दिल की' पर लगेगा ताला

​टीवी के पॉपुलर सीरियल 'शहजादी है तू दिल की' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सीरियल को अगले महीने बंद कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर 'आरती अंजली अवस्थी' को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।​

शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेटImage Credit : Star's Instagram08 / 08

शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट

​दीपिका कक्कड़ की बीते दिन सर्जरी हुई। एक्ट्रेस को पेट में सिस्ट हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, "अल्लाह के करण से और आप सबकी दुआओं से दीपिका की सर्जरी पूरी हो गई है। सब सही हुआ है और वो भी ठीक है, बस थोड़ा दर्द में है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। आप सभी की प्रार्थना के लिए शुक्रिया।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!