एजुकेशन

IPU Admission 2026: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में किन 17 कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

IPU Admission 2026: अगर आप भी गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो इस लेख से जानें कि किन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन? कुल मिलाकर 17 कोर्सेज में प्रवेश लिया जा सकता है।

Image

IPU Admission 2026

IPU Admission 2026: दिल्ली और देशभर के उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जो ग्रेजुएशन में दाखिला लेना चाहते हैं। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने CUET UG 2026 परीक्षा दी है, वे अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार, उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो इस लेख से जानें कि किन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन? कुल मिलाकर 17 कोर्सेज में प्रवेश लिया जा सकता है।

हर कोर्स के लिए 2,500 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। यह फीस वापस नहीं की जाएगी। यदि कोई छात्र एक से अधिक कोर्स में आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर कोर्स के लिए अलग-अलग आवेदन और फीस जमा करनी होगी।

CUET Score के आधार पर मिलेगा एडमिशन

यूनिवर्सिटी ने बताया है कि CUET UG स्कोर के आधार पर एडमिशन दूसरी प्राथमिकता (Second Preference) के रूप में दिया जाएगा।

पहले यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टेस्ट (NLT) और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के जरिए सीटें भरी जाएंगी। यदि इसके बाद सीटें खाली बचती हैं, तो उन पर CUET मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन

CUET Score के जरिए छात्र कई लोकप्रिय ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं -

    • बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)
    • बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
    • बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) [B.Com (Hons)]
    • 4 वर्षीय बीए (ऑनर्स) इंग्लिश (5 वर्षीय BA-MA इंटीग्रेटेड स्कीम के तहत)
    • 4 वर्षीय बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स (5 वर्षीय BA-MA इंटीग्रेटेड स्कीम के तहत)
    • बैचलर ऑफ साइंस [B.Sc. (Y)]
    • BA-LL.B. और BBA-LL.B.
    • पैरामेडिकल कोर्स जैसे BPT, BOT, BPO, BMLS और BASLP
    • बीबीए और इससे जुड़े अन्य प्रोग्राम, साथ ही 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड BBA-MBA
    • बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) [BA (JMC)]
    • बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT)
    • बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech)
    • बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm)
    • बीएससी (एनवायरनमेंटल साइंस)
    • बीएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) – 4 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम
    • बीएससी-एमएससी डुअल डिग्री प्रोग्राम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स)
    • 4 वर्षीय बीए (लिबरल आर्ट्स), जिसमें हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।
आवेदन से पहले किन बातों का रखना होगा ध्यान

आवेदन से पहले हर यूनिवर्सिटी की अलग अलग गाइडलाइंस हो सकती है, ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छात्र यूनिवर्सिटी का UG Admission Brochure 2026-27 जरूर पढ़ें। इसमें दिए गए एलिजिबिलिटी नियमों के अनुसार यह सुनिश्चित करें कि CUET में चुने गए डोमेन विषय, भाषा और जनरल टेस्ट संबंधित कोर्स की पात्रता से मेल खाते हों।

साथ ही, आवेदन केवल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in या ipu.admissions.nic.in के माध्यम से ही करें। किसी भी फर्जी वेबसाइट या लिंक से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article