वायरल न्यूज़

Viral Video: बिना सांस लिए बच्चे ने बजाई ऐसी बांसुरी, टैलेंट देख हर कोई रह गया दंग, शंकर महादेवन से हो रही तुलना

Viral Video:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कम उम्र का बच्चा अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को हैरान करता नजर आ रहा है। बच्चे ने शंकर महादेवन के मशहूर 'Breathless' अंदाज में लगातार बांसुरी बजाकर ऐसा हुनर दिखाया कि वहां मौजूद लोग भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बच्चे के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बच्चे का अनोखा टैलेंट

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान कर जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में लोगों के सामने एक ऐसा अनोखा टैलेंट (Talent Video) आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल, इन दिनों एक छोटे से बच्चे का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें उसने बिना सांस रोक ऐसी बांसुरी बजाई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि गायकी और सांसों पर गजब का कंट्रोल देखकर हर कोई हैरान है।

    दरअसल, वीडियो में बच्चा मशहूर सिंगर शंकर महादेवन के लोकप्रिय 'Breathless' गाने पर बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहा है। खास बात यह है कि बच्चा जिस तरह बिना रुके सुरों को साधते हुए बांसुरी बजा रहा है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। बच्चे के इस टैलेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है। वीडियो देखने वाले लोग उसकी आवाज, सुर और सांसों पर शानदार पकड़ की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चे ने जिस तरह का हुनर दिखाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। इतना ही नहीं वीडियो में बच्चे का आत्मविश्वास भी देखने लायक है। देखें वीडियो...

    बच्चे का अनोखा टैलेंट

    तो आपने देखा किस तरह वह पूरे जोश के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहा है और आसपास मौजूद लोग उसकी परफॉर्मेंस को ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं और एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इस बच्चे की प्रतिभा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता। तो इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article