Top 7 TV Gossips: 'द 50' का विजेता बना ये स्टार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी दामिनी की वापसी

Top 7 TV Gossips 20 February, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दामिनी की वापसी होने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' के विजेता का नाम सामने आ गया है

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 1 2026, 12:01 IST
20 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

20 फरवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 20 February, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में शिव ठाकरे से लेकर हिना खान और सुरभि ज्योति तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दामिनी की वापसी होने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' के विजेता का नाम सामने आ गया है। इससे इतर सुरभि ज्योति ने एक बार फिर से अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं

हिना खान ने रेड ड्रेस में दिखाई खूबसूरती Image Credit : Instagram02 / 08

हिना खान ने रेड ड्रेस में दिखाई खूबसूरती

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं,जिसमें वह रेड ड्रेस में नजर आईं। फोटोज में हिना खान की खूबसूरती देखने लायक रही।​

'द 50' का विजेता बना ये कंटेस्टेंटImage Credit : Instagram03 / 08

'द 50' का विजेता बना ये कंटेस्टेंट

​'द 50' का फिनाले बीती रात शूट हुआ था। इस शो में फिनाले की आखिरी रेस तक फैजल शेख और शिव ठाकरे पहुंचे थे। लेकिन फिनाले में फैजल शेख को मात देते हुए शिव ठाकरे ने 'द 50' में जीत दर्ज की और 50 लाख रुपये अपने साथ ईनाम में ले गए।​

पिंक सूट में प्यारी लगीं सुरभि ज्योतिImage Credit : Instagram04 / 08

पिंक सूट में प्यारी लगीं सुरभि ज्योति

​सुरभि ज्योति का रूप प्रेग्नेंसी में और भी ज्यादा खिल गया है। एक्ट्रेस आए दिन वीडियो और फोटोज साझा करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिंक सूट पहने दिखाई दीं। इस सूट में उनका लुक देखने लायक था।​

निक्की तंबोली और शिव ठाकरे के झगड़े की खबर निकली झूठीImage Credit : Instagram05 / 08

निक्की तंबोली और शिव ठाकरे के झगड़े की खबर निकली झूठी

​'द 50' को लेकर खबर आई थी कि निक्की तंबोली और शिव ठाकरे का बड़ा झगड़ा हो गया है, जिसकी वजह से शूट तक रोक गिया गया है। लेकिन इस मामले पर निक्की तंबोली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बारे में कहा, "कुछ भी बड़ा झगड़ा निक्की तंबोलीऔर शिव ठाकरे के बीच नहीं हुआ है। शूट को बिल्कुल रोका नहीं गया था। कुछ भी ड्रैमेटिक नहीं हुआ है।"​

LGBTQ मूवी में नजर आएंगे बरुण सोबतीImage Credit : Instagram06 / 08

LGBTQ मूवी में नजर आएंगे बरुण सोबती

​टीवी से लेकर ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाले बरुण सोबती अब जल्द ही ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गा है। बताया जा रहा है कि बरुण सोबती फिल्ममेकर ओनिर की अपकमिंग फिल्म 'तुम्हारी खुशबू' में नजर आएंगे। ये मूवी LGBTQ से जुड़ी हुई है।​

छोटे पर्दे पर लौटेंगी अक्षया नायकImage Credit : Instagram07 / 08

छोटे पर्दे पर लौटेंगी अक्षया नायक

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षया नायक ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अनन्या महेश्वरी बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं अब वह टीवी पर वापसी करने के लिए फिर से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वह 'हे भगवान - कितना बदल गया इंसान' में नजर आएंगी।​

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की पत्नी बन कदम रखेगी ये हसीनाImage Credit : Instagram08 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की पत्नी बन कदम रखेगी ये हसीना

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रावी गुप्ता एक बार फिर से दामिनी जोशी बन वापसी करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शो में गौतम का परिवार दिखाया जाएगा, ऐसे में दामिनी का किरदार रावी गुप्ता फिर से अदा करेंगी। वहीं एक्टर दक्ष शर्मा शो में गौतम और दामिनी के बेटे के तौर पर नजर आएंगे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज