Top 7 TV Gossips 19 September 2025: टीवी की दुनिया रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। रुपाली गांगुली से लेकर मनीषा रानी जैसे कई सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। जहां एक तरफ मनीषा रानी वृंदावन अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के आश्रम पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' के सेट पर बर्ताव को लेकर उनके को-स्टार ने बड़ा खुलासा किया है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा रानी हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम पहुंचीं, जिससे जुड़ी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। मनीषा रानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "वृंदावन की ये यात्रा दिल को छू गई। अनिरुद्धाचार्य जी के आश्रम में मिले प्यार और दुआएं हमेशा याद रहेंगी।"
बसीर अली ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान कायम की है। हाल ही में 'बिग बॉस 19' में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शो के लिए एक्टर महेश बाबू के साथ फिल्म ठुकरा दी। उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनना चाहते थे।
'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर कई बार आरोप लग चुके हैं कि सेट पर बाकी कलाकारों के साथ उनका रवैया अच्छा नहीं था। इस मामले पर रणदीप राय ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "यार मेरे साथ तो बहुत शानदार था। मुझे लगा ही नहीं। यार ऐसे सावल मुझसे पहले भी पूछे गए हैं, पर मुझे तो कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ। सेट पर कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि कोई बात हुई हो या गिले-शिकवे हुए हों।"
एरोल पीटर मार्क्स ने राम कपूर पर एक वीडियो बनाया, जिसका टाइटल था 'आप राम कपूर को क्या कहेंगे।' उन्होंने हर परिस्थिति में राम कपूर के नाम को ढालने की कोशिश की, जैसे अगर वह आम आदमी हैं तो आप उन्हें कहेंगे 'आम कपूर'। अगर वह नशे में हैं तो आप उन्हें कहेंगे 'जाम कपूर।' अपना वीडियो देखने के बाद राम कपूर ने कैप्शन में एरोल पीटर मार्क्स के लिए लिखा, "तुम्हारे पास सच में लगता है बहुत वक्त है। कुछ काम ढूंढो। अब जब भी अगली बार तुम मिलोगे तो चमाट खाओगे। लेकिन मानना पड़ेगा, ये मजेदार था।"
'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि वीकेंड का वार पर उर्फी जावेद की एंट्री होगी। वो शो में नए टास्क के साथ कदम रखेंगी और कंटेस्टेंट्स के साथ टास्क खेलती नजर आएंगी।
'अनुपमा' एक्टर आशीष मेहरोत्रा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के पास कैब स्कैम हुआ है। उन्होंने वीडियोज शेयर किये हैं, जिसमें एक्टर ने बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें कैब मिली। लेकिन वो ऐप के द्वारा बुक नहीं थी और उन्हें उस प्राइवेट कैब के लिए दोगुनी रकम चुकानी पड़ी।
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक की गेम फलक नाज को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे अमाल मलिक बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। वो पढ़े-लिखे हैं, लेकिन सबकुछ गवा दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अमाल मलिक का एटीट्यूड और बात करने का ढंग उन्हें जरा भी पसंद नहीं है। अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 में कहा था कि वह आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को काम देते हैं। इस बात पर जोर देते हुए फलक ने कहा कि सब अपने नसीब का लेकर आते हैं।