Top 7 TV Gossips 18 March, 2026: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी खबरों से भरा रहता है। टीवी के बहुत से लोकप्रिय सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर जन्नत जुबैर तक का नाम शामिल है। जहां देवोलीना भट्टाचार्जी ने अफगानिस्तान में हुई स्ट्राइक पर पोस्ट साझा की है। वहीं दूसरी ओर जन्नत जुबैर अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहली बार सामने आई हैं। उनके अलावा संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
अफगानिस्तान के अस्पताल में 400 जिंदगियां खत्म हो गईं, जिसपर रमजान में पाकिस्तान द्वारा आतंकी स्ट्राइक की गई। अब मासूमों की फिक्र नहीं है। या चुप्पी इसपर निर्भर होती है, जहां वह हुआ है। अब कहां है वैश्विक आवाज? या इंसानियत केवल शर्तों से आती है?
आरती सिंह इन दिनों पति संग थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने सर्फिंग करते हुए फोटो शेयर की, जिसमें उनकी खुशी देखने लायक थी। आरती सिंह ने लिखा, "मेरी जिंदगी मेरे नियम, मेरा शरीर, कपड़ों के लिए मेरा चुनाव। हम बहुत बार सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे। ये सोचते हुए ही जिंदगी के पड़ाव पर सोचते हैं कि जो मन था वो ही करना था।"
जन्नत जुबैर हमले के बाद पहली बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर नजर आईं। हालांकि शूटिंग के दौरान जन्नत जुबैर ने पैपराजियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। वह पैपराजियों को देखकर मुस्कुराईं जरूर, लेकिन फोटो क्लिक कराने के लिए नहीं रुकीं।
'स्प्लिट्जविला 16' में योगेश रावत ने एक्स गर्लफ्रेंड रुरु के आने के बाद आकांक्षा का साथ छोड़ दिया। इसके बाद से ही वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि इस बीच उर्फी जावेद उनके पक्ष में आईं। उर्फी ने लिखा, "यार खुद सोचो, कोई एक्स आएगी, जिससे इतना लगाव हो। बंदा उधर जाने का सोचेगा। कंफ्यूजन होना लाजमी है। ऐसी स्थिति में दिमाग खराब हो जाता है। खासकर अगर आप आगे नहीं बढ़े हैं तब।"
नगमा मिराजकर ने ब्रेकअप की अटकलों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट पर लिखा था, "जब लोग समझते हैं कि मैं एक बुरी इंसान हूं। लेकिन असल में मैं एक अजीब बकबक करने वाली लड़की हूं जिसे अचानक एनर्जी बर्स्ट होते हैं। उसे हमेशा भूख लगती रहती है और जिसका दिमाग थोड़ा खराब है।"
तेजस्वी प्रकाश ने न्यूज 18 शोशा को बताया था कि उनके घर हमेशा एक स्टॉकर आता था और एक चिट्ठी छोड़कर जाता था। एक्ट्रेस ने कहा, "एक दिन वो घर में आ गया और मैं अकेली थी। लेकिन सौभाग्य से मेरी मां और ड्राइवर आए और उन्होंने उस स्टॉकर को बालकनी में ही पकड़ लिया। हमें उसे पुलिस के पास ले जाना पड़ा। वो रोजाना अजीब लेटर्स छोड़ता था। पहले करण ने उसे संभाला और फिर हम उसे पुलिस के पास ले गए।"
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली संजीदा शेख ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। फोटोज में संजीदा शेख की खूबसूरती देखने लायक रही।