Top 7 TV Gossips 17 October, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। स्मृति ईरानी से लेकर एलिस कौशिक जैसे कई बड़े स्टार्स आज चर्चा में बने हुए हैं। 'नागिन 7' में ईशा सिंह के बाद अब एलिस कौशिक की एंट्री की खबर भी सामने आ रही है। दूसरी तरफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' की तुलना पर स्मृति ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है। वहीं 'बिग बॉस 19' में अब डब्बू मलिक की एंट्री होने वाली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं
काम्या पंजाबी ने "बिग बॉस 19' में हुए लेटर टास्क पर रिएक्शन दिया है। शो में फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी का लेटर फाड़ दिया था, जिसपर सबने उन्हें खरी खोटी सुनाई। काम्या ने ट्वीट में लिखा, "तुम्हारे घरवाले तुमको पैदा करके अफसोस कर रहे होंगे', सच में...। 'तू और तेरी मम्मी दोनों बीग्रेड', मुंह से खाना छीन लेना। ये सब क्या रिएक्शन है? एक खत के लिए। अब सही गलत और अच्छाई का पाठ कोई नहीं पढ़ाएगा?"
'महाभारत' में कर्ण का रोल अदा करने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए पुनीत इस्सर ने कहा, "पंकज केवल 'महाभारत' में मेरा भाई नहीं था, बल्कि ऑफस्क्रीन भी भाई था। हमारे पिता दोस्त थे और हमारा परिवार लंबे वक्त से एक-दूजे को जानता है। वो कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। वह एक बार ठीक भी हो गए थे। लेकिन पिछले साल चीजें फिर से शुरू हो गईं और तब से उनका इलाज चल रहा था। मैंने अपने भाई को खो दिया है।"
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि उन्होंने इस बार जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। एक्ट्रेस ने लिखा, "जन्मदिन बेहद साधारण था, कोई शराब नहीं, सिर्फ पानी। केवल सरसों का साग, शुगर फ्री केक। उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने फूल, केक और तोहफे भेजे। ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।"
'बिग बॉस 19' में डब्बू मलिक कदम रखते नजर आएंगे। शो को लेकर खबर है कि वह अमाल मलिक की गेम को तो सराहेंगे, लेकिन उन्हें आईना दिखाने का भी काम करेंगे।
'राइज एंड फॉल' में टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आरुष भोला और अरबाज पटेल को मात देते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की।
'अनुपमा' टीआरपी में नंबर 1 पर है। ऐसे में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से उसकी तुलना होती रहती है। इस मामले पर अब स्मृति ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है, "मैं तुलना नहीं करती, क्योंकि मैं ऐसे शो का हिस्सा रही हूं जो टीआरपी में 30 तक गया है। अगर कोई उस स्तर तक पहुंचता है, तब हम प्रतियोगिता की बात कर सकते हैं। हमने वो चीज 25 साल पहले की है।"
'नागिन 7' की कास्टिंग का खुलासा जल्द ही होने वाला है। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि शो में एलिस कौशिक की एंट्री हुई है। पहले जहां ईशा सिंह के कदम रखने की बात सामने आई थी तो वहीं अब एलिस कौशिक के कदम रखने की भी बात सामने आई है। 'नागिन 7' से जुड़े सूत्रों का कहना है, "दोनों शो में कैमियो करते नजर आएंगे। दोनों का किरदार आगे चलकर मुख्य नागिन का परिचय कराएगा, जो कि प्रियंका चाहर चौधरी होंगी।"