Top 7 TV Gossips: राम-सीता का अपमान कर ट्रोल हुईं तान्या मित्तल, प्रेग्नेंसी में सुरभि ज्योति ने दबवाए पति से पैर

Top 7 TV Gossips 16 March, 2026: टीवी की दुनिया आज कई बड़ी खबरों से भरी हुई है। जहां एक तरफ तान्या मित्तल भगवान राम और देवी सीता की प्रिंट वाली साड़ी पहन ट्रोल हो गईं। वहीं सुरभि ज्योति प्रेग्नेंसी में पति से पैर दबवाती नजर आईं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 16 2026, 16:28 IST
16 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

16 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 16 March, 2026: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी खबरों से भरा रहता है। आए दिन टीवी के बड़े सितारे कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी करियर के लिए चर्चा में रहते हैं। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जहां हितेश भारद्वाज से लेकर तान्या मित्तल तक खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ तान्या मित्तल पर भगवान राम और देवी सीता का अपमान करने का आरोप लगा है। वहीं दूसरी ओर हितेश भारद्वाज टीवी पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 16 मार्च से जुड़ी टीवी की इन 7 बड़ी खबरों पर-

मई में टीवी पर रिलीज होगा 'मौनरागम'Image Credit : Instagram02 / 08

मई में टीवी पर रिलीज होगा 'मौनरागम'

​टीवी पर सीरियल 'मौनरागम' दस्तक देने वाला है। इस शो को पहले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि मई तक ये शो टीवी पर रिलीज होगा।​

टीना दत्ता ने दिखाया हॉट अवतारImage Credit : Instagram03 / 08

टीना दत्ता ने दिखाया हॉट अवतार

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस टीना दत्ता ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह येलो आउटफिट में नजर आईं। इस आउटफिट में टीना दत्ता का बोल्ड अवतार देखने को मिला।​

'द 50' में आया नेहल चुडासमा को पैनिक अटैकImage Credit : Instagram04 / 08

'द 50' में आया नेहल चुडासमा को पैनिक अटैक

​'द 50' में नेहल चुडासमा को पैनिक अटैक आया है। दरअसल, शो में हामिद बार्क्जी ने लड़ाई के दौरान नेहल चुडासमा के अतीत पर कमेंट किया, जिससे एक्ट्रेस रो पड़ीं। उन्होंने प्रिंस नरुला को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि ये उनकी जिंदगी का सेंसिटिव मुद्दा है, लेकिन एक्टर ने सार्वजनिक तौर पर इसकी चर्चा की।​

प्रेग्नेंसी में सुमित सुरी ने दबाए सुरभि ज्योति के पैरImage Credit : Instagram05 / 08

प्रेग्नेंसी में सुमित सुरी ने दबाए सुरभि ज्योति के पैर

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वह अपने वीडियोज और फोटोज शेयर कर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। सुरभि ज्योति ने हाल ही में एक रील साझा किया है, जिसमें सुमित सुरी उनके पैर दबाते दिखाई दिये। दोनों का अंदाज देख फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं।​

पवित्रा पुनिया ने होने वाले ससुरालवालों के साथ शेयर की फोटोImage Credit : Instagram06 / 08

पवित्रा पुनिया ने होने वाले ससुरालवालों के साथ शेयर की फोटो

पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी सुर्खियों में हैं। पवित्रा पुनिया के होने वाले पति जसकोमल सिंह ने अपनी पहचान से पर्दा उठा दिया है। वहीं हाल ही में पवित्रा पुनिया ने भी जसकोमल सिंह व उनके परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा की है। चारों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी।

छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं हितेश भारद्वाजImage Credit : Instagram07 / 08

छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं हितेश भारद्वाज

​'गुम है किसी के प्यार में' और 'उडारियां' जैसे शो में अपनी एक्टिंग से धाक जमा चुके हितेश भारद्वाज एक बार फिर से छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। हितेश भारद्वाज को लेकर खबर है कि उनके हाथ जीटीवी का एक नया शो लगा है। हालांकि इस शो का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। एक्टर की वापसी की खबर सुन फैंस भी बेहद खुश हैं।​

फिर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं तान्या मित्तलImage Credit : Instagram08 / 08

फिर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं तान्या मित्तल

​तान्या मित्तल हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनीं जहां वह ऐसी साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसपर राम-सीता की छवि बनी थी। लेकिन इसी साड़ी के पल्लू से तान्या मित्तल एकता कपूर का चेहरा पोछती दिखाई दीं। इस वीडियो को देख लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक यूजर ने लिखा, "अगर संस्कृति के मूल्य समझ नहीं सकते तो इस तरह की साड़ी मत पहनो। यही नहीं, किसी को भी इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, ये क्या है, राम-सीता से मुंह पोछ लिया।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज