Top 7 TV Gossips 16 February, 2026: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। वहीं आज का नजारा भी कुछ इस प्रकार ही नजर आ रहा है। सुरभि ज्योति से लेकर गौरव खन्ना और अंकिता लोखंडे जैसे कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ सुरभि ज्योति प्रेग्नेंसी में भी डांस करती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी ने क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की हार के बाद उनकी खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे इतर 'बालिका वधू' एक्टर शशांक व्यास छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन खबरों पर-
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ महाशिवरात्री की पूजा की। दोनों भक्ति में लीन नजर आए। पूजा से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "कहीं पढ़ा था कि जिसके लिए आप प्रार्थना करो, वो बन जाए जिसके साथ आप प्रार्थना करो। और ईमानदारी से, युनिवर्स ने हमारे लिए ये किया। हमेशा आभारी रहूंगी भगवान की, हमारे विश्वास की और इस पवित्र समय की। विश्वास रखो और अपनी बारी का इंतजार करो।"
टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में तान्या मित्तल संग हुए विवादों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं किसी को लेकर कमेंट नहीं कर सकता। मैं अपने गोल पर चिपका था और गेम खेला जिस तरह से खेलना था। ऐसी भी खबर थी कि मैंने दुबई पार्टी में उनकी नक्ल उतारी। लेकिन बदा दूं कि वो इवेंट की एक एक्टिविटी का हिस्सा था, जिसमें मुझे उनकी मिमिक्री करनी थी।"
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह रेड साड़ी पहने नजर आईं। इन तस्वीरों में कनिका मान की खूबसूरती देखने लायक रही।
'मन्नत' सीरियल ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दुआ का किरदार अदा करने वाली यामी खंडेलवाल ने 'मन्नत' को अलविदा कह दिया है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में उनकी जगह कौन लेगा।
मुनव्वर फारूकी ने क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम की हार के बाद उनकी खिल्ली उड़ाई, जिससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मुनव्वर फारूकी ने कहा, "पाकिस्तानी टीम कह रही थी कि हम भारत में क्रिकेट नहीं खेलेंगे। यार खेले तो तुम श्रीलंका में भी नहीं आज। तुम लोगों को मीमर का खौफ नहीं होता है क्या?"
'बालिका वधू' एक्टर शशांक व्यास टीवी पर लंबे वक्त बाद वापसी के लिए फिर से तैयार हैं। शशांक व्यास को लेकर खबर है कि वह हिबा नवाब के साथ अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर शो में नजर आएंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
बीते दिन हुए क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत पर सुरभि ज्योति इस कदर झूम उठीं कि वह प्रेग्नेंसी में ही कूद-कूदकर नाचने लगीं। उनका वीडियो देख फैंस भी एक पल के लिए हैरान रह गए।