Top 7 TV Gossips: मिस्ट्री मैन संग दिखीं ईशा मालवीय, 'द 50' में मैक्सटर्न ने दिखाया उर्फी जावेद को एटीट्यूड

Top 7 TV Gossips 13 February, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ ईशा मालवीय ने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो पोस्ट की है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' में मैक्सटर्न और उर्फी जावेद की तू-तू, मैं मैं हो गई।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 13 2026, 16:34 IST
13 फरवरी से जुड़ी टीवी की सात बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

13 फरवरी से जुड़ी टीवी की सात बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 13 February, 2026: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। कोई न कोई स्टार अपनी निजी जिंदगी या काम के लिए चर्चा में आ जाता है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। प्रिंस नरूला और जन्नत जुबैर से लेकर ईशा मालवीय जैसे कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। जहां ईशा मालवीय ने मिस्ट्री मैन के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। वहीं दूसरी ओर 'द 50' में मैक्सटर्न ने उर्फी जावेद के साथ बदतमीजी की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरों पर-

प्रेग्नेंसी पर सुरभि ज्योति ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram02 / 08

प्रेग्नेंसी पर सुरभि ज्योति ने तोड़ी चुप्पी

​सुरभि ज्योति ने बीते बुधवार को बताया कि वह और सुमित सुरी जल्द मम्मी पापा बनने वाले हैं। वहीं ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं तो वह बेहद खुश और उत्साहित हो गईं। सुरभि ज्योति ने कहा, "वो मेरे लिए पीक मुमेंट था, क्योंकि ये ऐसी चीज होती है जो आप पहली बार अनुभव करते हो। खुशी, उत्साह और भावनाएं। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते हैं, ये आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं।"​

'द 50' में होगी निक्की तंबोली और सिवेत तोमर की वापसीImage Credit : Instagram03 / 08

'द 50' में होगी निक्की तंबोली और सिवेत तोमर की वापसी

​'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन पेचीदा होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अब सिवेत तोमर और निक्की तंबोली की शो में वापसी होने वाली है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनके एविक्शन की खबरें आई थीं।​

'द 50' में होगी फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की एंट्रीImage Credit : Instagram04 / 08

'द 50' में होगी फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की एंट्री

​'द 50' शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की एंट्री होने वाली है। हालांकि दोनों अपने आने वाले सॉन्ग 'यहीं गुजार दूं' का प्रमोशन करते दिखाई देंगे।​

ईशा मालवीय ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की फोटो!Image Credit : Instagram05 / 08

ईशा मालवीय ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की फोटो!

​ईशा मालवीय ने इंस्टाग्राम पर एक शख्स के साथ फोटो पोस्ट की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उसका चेहरा छुपाया हुआ था। उनकी फोटो देख अटकलें लगने लगीं कि ईशा मालवीय के प्यार में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। लेकिन बाद में फैंस ने खुलासा किया कि वह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव थे।​

ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लगीं जन्नत जुबैर Image Credit : Instagram06 / 08

ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लगीं जन्नत जुबैर

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह लहंगा-चोली पहने नजर आईं। फोटोज में जन्नत जुबैर का लुक देखने लायक रहा। उनकी तस्वीरें देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।​

मैक्सटर्न ने की उर्फी जावेद से बदतमीजीImage Credit : Instagram07 / 08

मैक्सटर्न ने की उर्फी जावेद से बदतमीजी

​'द 50' में निया शर्मा और उर्फी जावेद बतौर मेहमान आए। लेकिन बताया जा रहा है कि मैक्सटर्न ने वहां उर्फी जावेद से बदतमीजी की। शो में एक मुद्दे पर मैक्सटर्न्स और उर्फी जावेद की बहस हो गई। ऐसे में मैक्सटर्न ने कहा कि आप अपनी बातों से एल्विश के फॉलोअर्स नहीं जीत सकती। वहीं उर्फी जावेद ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। मैक्सटर्न ने उर्फी जावेद से कहा कि मेहमान हो तो मेहमान बनकर रहो। हालांकि बाद में मैक्सटर्न भावुक हो गए और उन्होंने उर्फी जावेद से माफी मांगी।​

प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे पर भड़कीं जाह्नवी किल्लेकर Image Credit : Instagram08 / 08

प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे पर भड़कीं जाह्नवी किल्लेकर

​'द 50' में प्रिंस नरूला ने निक्की तंबोली के होंठ के बारे में मजाक बनाया था। इस बात को लेकर अब जाह्नवी किल्लेकर ने भी प्रिंस नरूला को लताड़ा है। जाह्नवी ने कहा, "प्रिंस ने जो बयान दिया वो बहुत गलत है। लोग आपको आईडियल के तौर पर देखते हैं और आपके लाखों, करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लोग आपको देखेंगे कि ये हीरो है तो हम भी वही करेंगे, हम भी किसी लड़की की बॉडीशेमिंग करेंगे।" जाह्नवी ने शिव ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "अगर वो किसी बुरी चीज में फंसा था तो उसे समझना चाहिए कि किसे सपोर्ट करना है और किसे नहीं।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज