Top 7 TV Gossips 13 December, 2024: टीवी की दुनिया रोजाना की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरी पड़ी है। हर बार की तरह आज भी टीवी से कई चौंकाने वाली खबरें सुनाई दे रही हैं। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी हैं जो लोगों को खुश कर सकती हैं। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 18' कम टीआरपी के बाद भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला शो बन गया है। वहीं दूसरी ओर उर्फी जावेद और मनीषा रानी एक-दूजे से नेशनल टीवी पर बहस कर बैठीं। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ गिद्दा करते दिखाई दिये। बता दें कि बीते दिन उनकी सालगिरह थी।
अंकित गुप्ता को लेकर हाल ही में खबर आ रही है कि उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई। हालांकि उन्हें ज्यादा गहरी चोट नहीं लगी है। लेकिन बताया जा रहा है कि सीन खत्म करने के बाद वह जैसे ही निकले, उस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह कैमरे की ट्रॉली से टकरा गए और नीचे गिर गए। उनके सिर में चोट लग गई।
'इंडियाज बेस्ट डांसर बनाम सुपर डांसर' के मंच पर उर्फी जावेद और मनीषा रानी के बीच बहस हो गई। मनीषा रानी ने 'लगावेलू लिपस्टिक' गाने पर धमाकेदार डांस किया। लेकिन उर्फी जावेद ने कहा कि तारीफ करने का मन तो नहीं है, लेकिन मुझे कहना चाहिए कि कुछ भी यार। उनकी बातों पर मनीषा ने जवाब दिया कि आप चाहे कितनी भी बुराई कर लो। इसपर उर्फी जावेद ने कहा, "इसे बुराई नहीं आईना दिखाना कहते हैं।"
हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में उन्होंने शादी का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें कपल बेहद खुश नजर आया। दोनों ने देहरादून में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
'बिग बॉस 18' की टीआरपी शुरुआत में भले ही कम हो गई थी, लेकिन अब दिन पर दिन शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला शो भी बन चुका है।
एलिस कौशिक ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्राउन क्रॉप टॉप और ब्लैक स्कर्ट में नजर आईं। इन तस्वीरों में एलिस कौशिक का अंदाज तारीफ के लायक लगा। फैंस ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "फायर है...।"
शहनाज गिल ने हाल ही में फोटो शेयर की है, जिसमें वह पर्पल टॉप और पर्पल स्कर्ट में नजर आईं। शहनाज गिल का ये अवतार देख फैंस की आंखें भी फटी कि फटी रह गईं।