Top 7 TV Gossips: गिने-चुने एपिसोड के साथ आएगा KSBKBT, प्रेग्नेंसी में रोहित पुरोहित झेल रही हैं ये चैलेंज

Top 7 TV Gossips 11 July, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को लेकर खबर है कि इसमें बहुत ही गिने-चुने एपिसोड होंगे। वहीं रोहित पुरोहित की पत्नी और एक्ट्रेस शीना बजाज ने बताया कि वह प्रेग्नेंसी में चैलेंज झेल रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 11 2025, 20:54 IST
11 जुलाई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

11 जुलाई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 11 July, 2025: टीवी की दुनिया से लोग रूबरू होने के लिए बेताब रहते हैं। वे टीवी शोज के साथ-साथ अपने चहीते सितारों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी करने में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में आज हम भी टीवी से जुड़ी कई चटपटी और मजेदार खबरें लेकर आपके पास आए हैं। जहां एक तरफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को लेकर खबर है कि इसमें चंद एपिसोड ही होने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर रोहित पुरोहित की पत्नी और एक्ट्रेस शीना बजाज ने बताया कि वह प्रेग्नेंसी में चैलेंज झेल रही हैं। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम शीना बजाज, स्टार प्लस, प्रणाली राठौड़)

प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की डेटिंग की अटकलें फिर हुईं शुरूImage Credit : Instagram02 / 08

प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की डेटिंग की अटकलें फिर हुईं शुरू

​आशय मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर प्रणाली राठौड़ ने उनके साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने एक्टर को बधाइयां देते हुए लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पिंग्स...।" एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। (फोटो क्रेडिट - प्रणाली राठौड़ इंस्टाग्राम)​

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में होंगे गिने-चुने एपिसोडImage Credit : Instagram03 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में होंगे गिने-चुने एपिसोड

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें गिने-चुने ही एपिसोड होंगे। पहले बताया जा रहा था कि शो 150 एपिसोड वाला होगा। लेकिन अब एक न्यूज पोर्टल का कहना है कि शो की अच्छी एंडिंग इसमें दिखाई जाएगी, इसलिए इसमें 20 एपिसोड हो सकते हैं। हालांकि इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता। (फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम)​

अंकित गुप्ता को पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक के कारण जाना पड़ा था अस्पतालImage Credit : Instagram04 / 08

अंकित गुप्ता को पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक के कारण जाना पड़ा था अस्पताल

​अंकित गुप्ता ने फराह खान के यू-ट्यूब चैनल पर बताया था कि उन्हें पैनिक अटैक और गैस्ट्रिक अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वहीं जब फराह खान ने उनसे पैनिक अटैक के सिलसिले में पूछा तो अंकित ने कहा, "मुझसे सांस नहीं ली जा रही थी। धड़कनें तेज हो गई थीं, ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और ऐसा लग रहा था कि कभी भी सांसें रुक जाएंगी।" (फोटो क्रेडिट - अंकित गुप्ता इंस्टाग्राम)​

एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया था शक्ति अरोड़ा का अपमानImage Credit : Instagram05 / 08

एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया था शक्ति अरोड़ा का अपमान

​शक्ति अरोड़ा ने डॉक्टर वायएसआर के पॉडकास्ट में बताया कि वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के फैन थे और उन्हें उससे मिलने का मौका मिला। लेकिन जब वो एक्साइटेड के साथ उससे मिले और फोटो लेनी चाही तो उस एक्ट्रेस ने उन्हें धुत्कार दिया। शक्ति ने कहा, "उसकी तस्वीरें मेरे कमरे में थीं और उसने इस तरह मुझसे बर्ताव किया। मैंने बाय-बाय कहा और सोचा कि मैं कभी तुम्हारी मूवी नहीं देखूंगा।" ((फोटो क्रेडिट - शक्ति अरोड़ा इंस्टाग्राम)​

'धाकड़ बीरा' के आते ही 'मेरी भव्य लाइफ' पर गिरी गाजImage Credit : Instagram06 / 08

'धाकड़ बीरा' के आते ही 'मेरी भव्य लाइफ' पर गिरी गाज

​टीवी पर जल्द ही रक्षंदा खान स्टारर 'धाकड़ बीरा' रिलीज होने वाला है। ये शो 24 जुलाई से शुरू होगा और शाम 7 बजे टेलीकास्ट होगा। इस शो के आते ही 'मेरी भव्य लाइफ' का वक्त बदलकर 6:30 बजे शाम कर दिया गया है। (फोटो क्रेडिट - कलर्स इंस्टाग्राम)​

कैफे पर चली गोलियों के बाद कपिल शर्मा से हुई पूछताछ Image Credit : Instagram07 / 08

कैफे पर चली गोलियों के बाद कपिल शर्मा से हुई पूछताछ

​कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे 'द कैप्स कैफे' पर बीते दिन गोली चलाई गई। इस हमले की जिम्मेदारी लाडी गैंग ने ली है। मामले को लेकर आज मुंबई पुलिस की एक टीम ने कपिल शर्मा से पूछताछ की। वे शुक्रवार को कपिल शर्मा के घर पहुंचे और वहां मामले के सिलसिले में पूछताछ की। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। (फोटो क्रेडिट - कपिल शर्मा इंस्टाग्राम)​

प्रेग्नेंसी में इन चैलेंज से गुजर रही हैं रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाजImage Credit : Instagram08 / 08

प्रेग्नेंसी में इन चैलेंज से गुजर रही हैं रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज

​शीना बजाज ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी में उनका सातवां महीना लगभग शुरू हो चुका है। लेकिन इस दौरान वह कई चैलेंज का सामना कर रही हैं। शीना ने कहा, "आज मुझे एक दिन में 7 इंजेक्शन लेने पड़े। कई बार बेबी के लिए मल्टीविटामिन भी मैनेज करना पड़ता है और दर्द को कम करने के लिए पेन किलर लेने पड़ते हैं।" (फोटो क्रेडिट - शीना बजाज इंस्टाग्राम)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!