Top 7 TV Gossips 10 August 2025: छोटे पर्दे पर जितना ज्यादा मनोरंजन मिलता है। उसकी दुनिया उतनी ही ज्यादा चटपटी और मसालेदार खबरों से भी भरी रहती है। जहां एक तरफ हिना खान ने बताया कि कैंसर रिकवरी के बीच उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। वहीं दूसरी ओर अंकित गुप्ता ने अपनी बाजू पर नंदी महाराज का टैटू बनवाया है। इससे इतर संजीदा शेख ने तस्वीरें साझा कर बोल्डनेस का तड़का लगाया है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
जन्नत जुबैर और रीम शेख ने विक्की जैन को रक्षाबंधन के खास मौके पर राखी बांधी। वहीं भारती सिंह ने भी विक्की जैन को रक्षा का धागा बांधा। अंकिता लोखंडे ने इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। (फोटो क्रेडिट- अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम)
रक्षाबंधन के मौके पर बेबिका धुर्वे ने टेली टॉक संग खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को भगवान का रूप बताया। उन्होंने कहा, "भगवान ने मुझे भाई-बहनों से नवाजा है और हम 8 भाई बहन हैं। सबसे बड़ी वंदना दी, मेरे जीवन का वरदान हैं और मैं उनके लिए भगवान की आभारी हूं। मैंने शपथ ली है न केवल उनकी रक्षा करने की, बल्कि उनपर प्यार लुटाने की और वो भी मेरी खूब रक्षा करती हैं। मेरे लिए वो भगवान का ही रूप हैं, जो मुझे हमेशा देखती हैं और मेरी रक्षा करती हैं।" (फोटो क्रेडिट- बेबिका धुर्वे इंस्टाग्राम)
अंकित गुप्ता ने हाल ही में बाजू पर नया टैटू बनवाया है, जिसमें उन्होंने नंदी महाराज की छवि बनवाई है। अंकित गुप्ता ने इस टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए खूब सारी फोटोज क्लिक कराईं। तस्वीरों में एक्टर के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। (फोटो क्रेडिट- अंकित गुप्ता इंस्टाग्राम)
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' में तो बहनों का किरदार निभाया ही था, साथ ही असल जिंदगी में भी उनका बॉन्ड बहन जैसा है। निया शर्मा ने क्रिस्टल डिसूजा की कलाई पर राखी बांधकर त्यौहार मनाया। वहीं क्रिस्टल ने भी निया को रक्षा का धाका बांधा। (फोटो क्रेडिट- निया शर्मा इंस्टाग्राम)
संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। फोटोज में संजीदा शेख बैकलेस आउटफिट में दिखाई दीं। (फोटो क्रेडिट- संजीदा शेख इंस्टाग्राम)
हिना खान ने हाल ही में चुनौतियों से गुजरे एक साल के बारे में बताया। उन्होंने पीटीआई से कहा, "जो चीजें हुईं, उसके बाद ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है। मैं काम करना चाहती हूं। किसी ने भी मुझसे सीधे नहीं कहा कि तुम अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो। लेकिन मैं महसूस कर सकती हूं कि लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं। मैं ऑडिशन्स के लिए तैयार हूं, मैं कहां रुकी? लेकिन किसी ने पिछले एक साल से मुझे नहीं बुलाया। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं, आप कॉल तो करो।" (फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम)
'झनक' की मून यानी ट्विंकल अरोड़ा फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वह पंजाबी सिनेमा के साथ मूवीज में डेब्यू कर रही हैं। उनकी इस अपकमिंग मूवी का नाम है 'पंजाबी आ गए ओए।' (फोटो क्रेडिट- ट्विंकल अरोड़ा इंस्टाग्राम)